खूबसूरत दिशा पटनी, जो अपनी पहली फ़िल्म एम एस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी के बाद से सुर्खियों में आ गई । भले ही दिशा उसके बाद किसी भी फ़िल्म में नजर न आईं हों, लेकिन इंटरनेट पर उनकी मौजूदगी हमेशा उनकी हॉट तस्वीरों की वजह से बनी रहती है । वैसे दिशा इन दिनों कई सारे ब्रांड्स को एंडोर्स करने में व्यस्त हैं ।

हाल ही में, सोशल मीडिया-फ़्रेंडली दिशा पटनी ने दिवा की तरह क्लिक किए गए फ़ोटो को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया है । उन्होंने इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, “Pose pose #divalife”. यदि उनके करियर ग्रोथ को देखें तो, हम इस बात से सहमत नहीं होंगे कि उन्हें डीवा कहा जाए ।

फ़िल्मों की बात करें तो दिशा पटनी, जो इन दिनों अपनी अगली फ़िल्म के लिए स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं, अभी तक अपनी नई फ़िल्म का ऐलान नहीं किया है ।

Pose pose #divalife ????????

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on