
बॉलीवुड की टॉप हिरोइन में शुमार दीपिका पादुकोण हाल ही में मैक्सिम इंडिया द्दारा 'हॉटेस्ट वुमन ऑफ़ द ईयर' खिताब से नवाजी गई । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, सुपरमॉडल हैली बाल्डविन ने इस खिताब को हासिल किया । दीपिका ने भारतीय अंक के लिए प्रियंका चोपड़ा को मात देकर इस खिताब को हासिल किया है ।
हमने हाल ही में इसी फ़ोटोशूट के कुछ फ़ोटो आपके साथ शेयर किए थे जिसमें दीपिका पादुकोण काफ़ी हॉट लग रही थी । इस नए फ़ोटो की बात करें तो इसमें भी दीपिका पादुकोण काफ़ी सेक्सी लग रही हैं । लेटेस्ट फ़ोटोशूट 'मेक्सिम हॉट 100' में दीपिका ने काले रंग की जिसमें दीपिका की हॉटनैस लाजवाब लग रही है । इस फ़ोटो में दीपिका के लंबे पैर, स्लीक बाल, भीगा हुआ मैक-अप और रेड लिप्स दीपिका के लुक को और भी ज्यादा हॉट बना रहे हैं । शैलेना नाथानी द्वारा सजाई गई, नम्रता सोनी द्दारा मैक-अप किया गया है । इस फ़ोटो को क्लिक किया है एरिक्स आंद्रेओ द्वारा ।
फ़िल्मों की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक महत्वाकांक्षी फ़िल्म पद्मावती में रानी पद्मावती के किरदार में नजर आएंगी । इस फ़िल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म इसी साल नवंबर में दिवाली के दौरान रिलीज होगी ।
















