जब से राब्ता फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से हर कोई इस फ़िल्म की कहानी और इसके प्रस्तुतीकरण को लेकर कयास लगा रहा है । इस फ़िल्म के प्रोमो में फ़िल्म के मुख्य कलाकार सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनॉन की कैमेस्ट्री देखते ही बनती है ।

यदि हम इस तस्वीर की बात करें तो, इस प्यारी सी तस्वीर में दोनों-सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनॉन एक दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं । आपको बता दें कि ये शूट पानी के अंदर हुआ है । इस फ़ोटो को सुमेर वर्मा, जो कि जाने माने अंडरवॉटर फ़ोटोग्राफ़र और सिनेमेटोग्राफ़र हैं, ने पोस्ट किया है । फ़िल्म को लेकर अपनी बेकरारी जाहिर करते हुए उन्होंने इस फ़ोटो को पोस्ट कर लिखा, “Can’t wait for this film to be out soon and here’s wishing the super talented cast”.

फ़िल्म राब्ता की बात करें तो, सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनॉन के अलावा इस फ़िल्म में जिम सरभ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । दिनेश विजन के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।