अनिल कपूर इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म फन्ने खान के प्रमोशन में जी-जान से जुटे हुए हैं । और इसी के चलते हाल ही में अनिल कपूर अभिनेता सलमान खान के शो, दस का दम पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी फ़िल्म फन्ने खान का प्रमोशन किया । जैसा कि सभी को पता है कि फन्ने खान में ऐश्वर्या राय बच्चन भी अहम भूमिका हैं लेकिन वो इस फ़िल्म प्रमोशन का हिस्सा नहीं बनी । तो जब दस का दम के इस कथित एपिसोड में अनिल कपूर ने अपनी को-स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम लिया तो, उस वक्त सलमान खान का रिएक्शन देखने लायक लगा ।

दस का दम में ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम सुनकर सलमान खान ने किया ब्लश
गौरतलब है कि, फन्ने खान में ऐश्वर्या एक लोकप्रिय सिंगर बेबी सिंह का किरदार निभा रही है । और फ़िल्म में एक बेटी के पिता बने अनिल अपनी बेटी, लता को बेबी सिंह की तरह बनाना चाहते हैं । तो शो के दौरान जब सलमान ने फ़िल्म के बारें में बेसिक बातें पूछी और पूछा कि बेबी सिंह कौन हैं । इस पर अनिल ने बड़े ही मजेदार अंदाज में कहा ऐश्वर्या राय बच्चन । और तभी शो में मौजूद दर्शक शोर मचाकर सलमान को चिढ़ाने लगे । जिसके बद सलमान शरमा गए और कुछ वक्त के लिए खामोश हो गए । वहीं पीछे सलमान और ऐश्वर्या कि सबसे हिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम का म्यूजिक प्ले होने लगता है । आप भी देखिए इस वीडियो में, कि ऐश्वर्या का नाम सुनकर सलमान कैसे शरमाए ।
बता दें कि, फन्ने खान एक म्यूजिकल मनोरंजक फ़िल्म है, जो पिता-बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है । कुसुम अरोड़ा और निशांत पिट्टी द्वारा प्रोड्यूस्ड फ़न्ने खां को अतु्ल मांजरेकर ने निर्देशित किया है । यह फ़िल्म 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
यह भी पढ़ें : CONFIRMED! बिग बॉस बनकर इस बार जल्दी आएंगे सलमान खान, ये रही पूरी डिटेल
फ़िल्मों की बात करें तो, सलमान जल्द ही अली अब्बास जफ़र की आगामी फ़िल्म भारत में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा, दिशा पटनी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ़ भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे । यह फ़िल्म एक कोरियन ड्रामा, ओड टू माई फ़ादर पर बेस्ड है । यह फ़िल्म अगले साल ईद के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















