major

सच्चाई अक्सर कल्पना से परे होती है । एक अवधारणा है जिसने कई बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं को इस शैली की बायोपिक बनाने के लिए प्रेरित किया है । एक आम आदमी से हीरो बनने की दिल को छू लेने वाली कहानी और तथ्य ये है कि असली कहानी को पर्दे पर प्रस्तुत करना, दर्शकों के लिए जिज्ञासा से भरा होता है जिसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ मल्टीप्लेक्स पर उमड़ पड़ती है ।

 

अज़हर, एक ऐसी फ़िल्म थी जिसमें विवादों में रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़रूद्दीन की कहानी को प्रस्तुत किया गया और फ़िल्म उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित थी ।  लेकिन यहां और एक पहलू है जिसे निर्माताओं ने दूर रखने  का फैसला किया था । वो है सुपरस्टार सलमान खान । इसी तरह, दूसरी फ़िल्म सरबजीत थी , जिसकी कड़ी में सलमान खान को शामिल नहीं किया गया । इसका कारण ? यहां इसका एक बड़ा कारण हो सकता है और वो है उनके निजी जीवन की उठापटक ।

 

ईमानदारी के साथ कहें तो, अज़रूद्दीन की जिंदगी में संगीता बिजलानी की एंट्री का ट्रैक एक प्रमुख मोड़ साबित हुआ ।  एक समय कहा जा रहा था कि ये वही अभिनेत्री हैं जो सलमान खान को डेट कर रहीं हैं । वास्तव में, सलमान खान ने अभिनेत्री के साथ अपने लिंक-अप के बारें में खुलकर बोला । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संगीता बिजलानी , सलमान खान के साथ शादी करने की योजना बना रही थी लेकिन एक समय बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए । हालांकि, फिल्म में न केवल सलमान खान के एंगल को शामिल नहीं किया लेकिन यहां तक कि सुपरस्टार के नाम का उल्लेख तक नहीं किया ।  फिल्म अज़हर में नरगिस जिसने संगीता बिजलानी का किरदार निभाया था, अपने कथित मंगेतर के साथ संबंध तोड़ने पर मीडिया की सुर्खियों में छा गई थी ।

 

फ़िल्म अज़हर, एक अभिनेत्री और क्रिकेटर की प्रेम कहानी को चित्रित करने में कामयाब रही लेकिन हमने सुना है कि इसे फ़िल्माना सच्चाई से भी ज्यादा कठिन था ।  अज़रूद्दीन के साथ प्रेम करने के बावजूद संगीता बिजलानी के सलमान खान से संबंध रहे , खबरों के मुताबिक , सलमान खान ने अभी भी संगीता से प्यार करता था यहां तक की संगीता को उनके पास वापस  लौटने के लिए भी राजी किया । लेकिन ये सब जटिलताएं फ़िल्म अज़हर की कहानी में नहीं दिखाई गई । हकीकत में 90 के दशक की हॉट अभिनेत्री संगीता बिजलानी  (जिसने अब अज़हर से तलाक ले लिया है ) अभी भी सलमान खान के परिवार के साथ नज़र आ जाती हैं और इतना ही नहीं सलमान की बहन अलवीरा के साथ भी संगीता का एक अच्छा तालमेल  है ।

 

 

वहीं दूसरी तरफ़, अज़हर के पदचिन्हों पर चलती दूसरी फ़िल्म सरबजीत, जिसकी मुख्य अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन थी । यहां ये बताने की जरूरत नहीं है कि क्यों फ़िल्म में से उस सीन को शामिल नहीं किया गया जिसमें बताया कि  कैसे सलमान खान ने असल जिंदगी में सरबजीत को न्याय दिलाने के लिए कितना संघर्ष किया था ।  ऐश्वर्या-सलमान के बीच छिड़ा शीत युद्द और साल 2002 में जब से ऐश्वर्या-सलमान का ब्रेक-अप हुआ तभी से दोनों मीडिया के लिए सुर्खियां बने हुए हैं ।  तभी से एक साथ फ़िल्म में काम करना तो दूर दोनों ने एक-दूसरे को आंखों में आंखे डालकर देखा तक नहीं है । उन्हें अक्सर एक-दूसरे को नज़रअंदाज़ करते हुए देखा गया है फ़िर भले ही वो एक ही कार्यक्रम में शामिल क्यों न हो । जबकि ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन ने सलमान खान के साथ एक अच्छी दोस्ती की शुरूआत कर दी है । ऐश और सलमान अभी तक एक-दूसरे के साथ बातचीत नहीं करते और न ही एक दूसरे की उपस्थिति को स्वीकार करते हैं । हालांकि, इस तथ्य को नजरअंदाज़ नही किया जा सकता कि क्यों सरबजीत का केस , पाकिस्तान की जेल में बंद बेगुनाह भारतीय आदमी को न्यान दिलाने के लिए राष्ट्र की लड़ाई बन गया था , क्योंकि सलमान खान ने सरबजीत की बहन से उन्हें न्याय दिलाने का वादा किया था , जब सरबजीत की बहन दलबीर कौर फ़िल्म दबंग के सेट पर सलमान से मदद मांगने गई थी  । फ़िल्म सरबजीत में दलबीर कौर का किरदार ऐश्वर्या राय बच्चन ने निभाया है और असल जिंदगी में दलबीर सलमान खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं साथ ही सलमान ने दिल से दलबीर की मदद करने का वादा किया था । सलमान खान ने न केवल सरबजीत के केस को सोशल मीडिया पर प्रमोट किया बल्कि उस पहल का हिस्सा भी बने जिसमें सरबजीत की रिहाई के लिए याचिकाओं पर हस्ताक्षर करने थे । सलमान ने सरबजीत को न्याय दिलाने के लिए अपने राजनीतिक संपर्कों का भी इस्तेमाल किया ।  लेकिन सलमान द्दारा किए गए इन प्रयासों को फ़िल्म से दूर रखा यानि फ़िल्म में इन सभी प्रयासों का कोई जिक्र तक नहीं किया , और इसका कारण थी फ़िल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन की मौजूदगी ।

 

सलमान खान के स्टारडम को देखने तो उनका छोटा सा जिक्र भी फ़िल्म की किस्मत बदल सकता था लेकिन हमारे ख्याल से इन फ़िल्मों के पास अपने सही-गलत कारण हैं और यकीनन ये कोई ताज्जुब की बात नहीं है ।