
सलमान खान और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में बुडापेस्ट में अपनी आने वाली फ़िल्म सुल्तान की शूटिंग पूरी की । ट्रैलर से लेकर म्यूजिक तक , सब कुछ के लिए सलमान की फ़िल्म सुल्तान ने एक हलचल सी पैदा कर रखी है । शूटिंग की फ़ाइनल शेड्यूल की कई पिक्चर्स हमने देखी हैं लेकिन निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र अपने प्रशंसकों को चिढ़ाने के लिए सेट से बेहद खूबसूरत पलों की तस्वीरें पोस्ट करना पसंद करते हैं ।
अली अब्बास ज़फ़र ने हाल ही में एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें फ़िल्म के अभिनेता सलमान खान और रणदीप हुड्डा कॉफ़ी ब्रेक के दौरान मज़ेदार बातचीत करते हुए नज़र आ रहे हैं । अली ने उस तस्वीर को शब्द देते हुए लिखा कि , बडी टाइम - दोनों कैजुअल कॉफ़ी ब्रेक लेते हुए @BeingSalmanKhan @RandeepHooda @SultanTheMovie ।
पर्दे के पीछे से खूबसूरत पलों कि देखकर लगता है कि दोनों ने फ़िल्म के दौरान काफ़ी अच्छा समय बिताया । ट्रैलर के अनुसार , सलमान खान के एमएमए ट्रेनर के रूप में रणदीप हुड्डा , जो कि खेल को लेकर बहुत सख्त हैं । खबर है कि सलमान ने ही फ़िल्म में अपने कोच के रोल के लिए रणदीप हुड्डा का नाम सुझाया था । निर्देशिक अली अब्बास जफ़र
यशराज बैनर तले बनी निर्देशक अली अब्बास जफ़र की फ़िल्म सुल्तान इस ईद पर यानी 6 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।
















