सुहाना खान यकीनन बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार हैं । सुहाना खान में अपने सुपरस्टार ‘पापा’ शाहरुख खान जैसा चार्म और हुनर है इसलिए कोई भी सुहाना को सुपरस्टार बनने से रोक नहीं सकता है । जैसा की सभी जानते हैं कि सुहाना लंदन में एक्टिंग की तालीम ले रही हैं इसलिए इतना तो तय है कि सुहाना खान बॉलीवुड में एंट्री लेंगी । हाल ही में मम्मी गौरी खान ने भी ये खुलासा किया था कि, सुहाना को एक प्रतिष्ठित मैगजीन के कवर गर्ल फ़ोटोशूट मिला है ।

सुहाना खान या ताजमहल, आपकी नजरें किस पर टिकेंगी…?

अपने फ़िरंगी दोस्तों के साथ ताजमहल देखने निकली सुहाना खान

और सुहाना की एक नई तस्वीर सामने आई है जिसमें वह अपने फ़िरंग़ी दोस्तों के साथ आगरा में स्थित ताजमहल में नजर आ रही है । जी हां मम्मी गौरी खान ने हाल ही में ट्विटर पर सुहाना की इन तस्वीरों को शेयर किया जिसमें सुहाना अपने लंदन के दोस्तों के साथ आगरा के ताजमहल घूमने निकली है । इन फ़ोटो को शेयर करते हुए गौरी ने लिखा, “A Day trip to one of India’s most celebrated structures.. The Taj Mahal…”

सुहाना खान या ताजमहल, आपकी नजरें किस पर टिकेंगी…?

सुहाना की सोशल मीडिया पर बढ़ती मौजूदगी को देखते हुए बॉलीवुड में उनकी जल्द से जल्द एंट्री के कयास लगाए जा रहे हैं । अपने दोस्तों के साथ आगरा ट्रिप के दौरान सुहाना सफ़ेद रंग के कुरते और चिपकी हुई जींस व स्नीकर्स में नजर आईं । वैसे उत्तर भारत की गर्मी को मात देने केलिए सुहाना का ये सलेक्शन एकदम परफ़ेक्ट है । वैसे आपको बता दें कि सुहाना की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा देती है । यकीनन सुहाना अपने दौर की बेहद लोकप्रिय स्टार किड है । हाल ही में सुहाना का पूल में बिकिनी अवतार ने भी इंटरनेट पर धूम मचा दी थी ।

सुहाना खान या ताजमहल, आपकी नजरें किस पर टिकेंगी…?

यह भी पढ़ें : स्विमिंग पूल में बिकिनी पहन गर्मी को मात देतीं सुहाना खान

जहां पापा की लाडली सुहाना अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं वहीं बेहद व्यस्त पापा शाहरुख खान फ़िल्म मेकर आनंद एल राय की फ़िल्म जीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं । इस फ़िल में शाहरुख एक बौने के चुनैती पूर्ण किरदार में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में उनके साथ उनकी जब तक है जान की को-स्टार अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ़ नजर आएंगी । यह फ़िल्म इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

सुहाना खान या ताजमहल, आपकी नजरें किस पर टिकेंगी…?