बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने न केवल अपनी बेहतरीन अदायगी से लोगों के दिल में खासी जगह बनाई है बल्कि अपनी खूबसूरत अदाओं से भी लोगों को दीवाना बनाया है । वैसे तो दीपिका पादुकोण का हर लुक उन्हें सुर्खियां दे जाता है लेकिन हाल ही में जब वे दुबई में आयोजित हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में, फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट एडिशन के लिए अपने मैगज़ीन कवर को लॉंच करने पहुंची, तो वहां दीपिका पादुकोण ग्लैमर का एक अलग ही रूप देखने को मिला ।

दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस अवतार

दीपिका ने इस खास मौके पर अमित अग्रवाल द्वारा डिज़ाइन किया गया एक ब्लैक गाउन पहना था जिसमे अभिनेत्री आसमान से उतरी किसी खूबसूरत परी से कम नज़र नही आ रही थी ।

दीपिका ने अपना यह लुक डायमंड से जड़े इयररिंग्स और विंग्ड ऑईलाइनर के साथ पूरा किया और वह हर बार की तरह इस बार भी काफी लाजवाब लग रही थी । उनका मेकअप और हैरस्टाइल संध्या शेखर और गेब्रियल जॉर्जियो द्वारा किया गया था ।

दीपिका ने फिल्मफेयर मध्य पूर्व के कवर का अनावरण किया । मैगजीन के कवर पर अभिनेत्री नीली जीन्स, पोलो नैक टॉप और सफेद जूते में कूल अवतार में नज़र आ रही थी ।

यह भी देखें : दीपिका पादुकोण, पूजा हेगड़े, फवाद खान, करण जौहर और अन्य फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड्स में शामिल हुए
इससे एक दिन पहले दीपिका एयरपोर्ट पर वाइट शर्ट और डिस्ट्रेसेड जींस में नज़र आई थी । और उसी शाम रेड कारपेट पर ब्लैक ड्रेस में दीपिका का ट्रांसफॉर्मेशन वाकई में क़ातिलाना था ।


















