जब से कंगना रानौत और राजकुमार राव की आगामी फ़िल्म मेंटल है क्या, के नित रोज नए-नए पोस्टर्स सामने आ रहे हैं तब यह फ़िल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है । हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है जिसमें कंगना रानौत काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं औरराजकुमार राव भी अजीबो गरीब हरकत करते दिखाई दे रहे हैं । बॉलीवुड में डार्क कॉमेडी शैली की फ़िल्म का वादा करते हुए मेकर्स पोस्टर्स के माध्यम से फ़िल्म केलिए उत्साह को बढ़ा रहे है ।

कंगना रानौत का सेमी न्यूड अवतार
मेंटल है क्या, इसी हफ़्ते से शुरू होने वाली है । और अब फ़िल्म का एक और नया पोस्टर रिलीज किया गया है । फिल्म के इस ब्लैक एंड वाइट पोस्टर में कंगना सेमी-न्यूड नजर आ रही हैं । कंगना ने अपनी जीभ पर लाइटर भी दाग रखी है । इसी के साथ राजकुमार राव का पोस्टर भी शेयर किया गया. इस पोस्टर में वो अपने माथे पर सिगरेट का चटका लगाते हुए दिख रहे हैं । बता दें कि, फिल्म का पोस्टर इसके पिछले तीन पोस्टर्स की तरह ही पागलपंती से भरा हुआ है । यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फ़िल्म है ।

फिल्म को प्रोड्यूस करने वाली बालाजी मोशन पिक्चर्स ने पोस्टर्स को ट्विटर पर शेयर करके लिखा, “होशियार रहें, ये लोग दुनिया में आग लगा देंगे. पेश है ‘मेंटल है क्या’ का नया लुक.”
यह भी पढ़ें : मेंटल है क्या, में कंगना रानौत और राजकुमार राव को पहचाना मुश्किल
प्रकाश कोवलमुडी द्वारा निर्देशित मेंटल है क्या, को एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स और शैलेश आर सिंह के कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्दारा प्रोड्यूस की जाएगी । फ़िल्म की शूटिंग इसी महीने से शुरू हो जाएगी । फ़ि्ल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल मुंबई रहेगा उसके बाद क्रू लंदन के लिए रवाना होगा ।
















