साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में कई फ़िल्मों नजर आईं चुकी और कॉरियोग्राफ़ गणेश आचार्य की अस्टिटेंट के तौर पर काम करने वाली डेजी शाह बॉलीवुड में काफ़ी सालों से काम करती आ रही है लेकिन उन्हें पहचान मिली जब वह साल 2014 में सलमान खान के साथ फ़िल्म जय हो में नजर आई । भले ही यह एक्शन सोशल ड्रामा फ़िल्म कुछ खास परफ़ोर्म नहीं कर पाई हो लेकिन डेजी एक जाना पहचाना नाम बन गई । इस फ़िल्म ने डेजी को गर्ल नेक्स्ट डोर की इमेज दी लेकिन जल्द ही उनकी अगली फ़िल्म हेट स्टोरी 3, जिसमें वह काफ़ी हॉट अंदाज में नजर आईं थी, ने उनकी पूरी छवि बदल कर रख दी । और तभी से डेजी शाह अपने हॉट अवतार से सभी को लुभाती आ रही है ।

इनकी इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट सेक्सी तस्वीर हर किसी का दिल लूट लेने का दम रखती है । भले ही यह तस्वीर पीछे सी ली गई हो लेकिन फ़िर भी डेजी शाह का सेक्सी बैक से इस फ़ोटो को बार-बार देखने के लिए मजबूर कर रहा है । डेजी एक समुद्र तट में उथले-गहरे पानी में बैठी है और हाथ में ड्रिंक लिए हुए है । इस तस्वीर में जो सबसे ज्यादा आकर्षक है वो है उनकी पीठ पर बना हुआ टैटू । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए डेजी ने लिखा, “Sunday #beachbumming”

डेजी शाह की आगामी फ़िल्म रामरतन है । पहले खबरें आई थी डेजी शाह सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वाली फ़िल्म रेस 3 का हिस्सा होंगी लेकिन बाद में उन्होंने इन खबरों से इंकार कर दिया ।