रणवीर सिंह हमेशा से ही अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते है । वह कभी भी किसी मुद्दे पर खुलकर बोलने से नहीं कतराए । फ़िर चाहे हो उनके अफ़ेयर के बारें में हो या किसी अन्य मुद्दे पर । रणवीर सिंह अपने बयानों के साथ-साथ अपने फ़ैशन को लेकर भी चर्चा में रहते है । इन दिनों रणवीर सिंह का एक प्रतिष्ठित मैगजीन को दिया गया बेबाक बयान काफ़ी सुर्खियां बटोर रहा है ।

Ranveer-Singh-confesses-I-was-a-bully-and-dated-three-girls-at-the-same-time

अपनी इसी छवि को ध्यान में रखते हुए, रणवीर ने जीक्यू मैगजीन को भी निराश नहीं किया । आपको बता दें कि रणवीर सिंह बीते साल इस मैगजीन के कवर पेज पर छाए थे और इसी दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई ऐसे खुलासे किए जिसे सुनकर आपको उनसे प्यार हो होना लाजिमी है । रणवीर का अतीत, उनका बचपन, आपको उनका फ़ैन होने के लिए मजबूर कर देगा और मीडिया को भी मजेदार वन लाइन हेडलाइन दे जाएगा ।

14 साल की उम्र में रणवीर सिंह एक साथ 3, लड़कियों को करते थे डेट

रणवीर ने खुलासा किया है कि 14 साल की उम्र में उनकी एक या दो नहीं बल्कि एक साथ तीन गर्लफ्रेंड्स थी । रणवीर ने कहा, ''मैं हमेशा से ही लड़कियों के साथ अच्छा रहा हूं । एक बार मैं अपने कुछ फैमिली मेंबर्स के साथ अमेरिका में छुट्टियों पर गया था । जब मैं वापस लौटा तो मुझे ऐसा लगा कि मानो में पहले से ज्यादा लंबा हो गया हूं और पतला भी । उसके बाद मैंने एक लड़की को डेट करना शुरू किया, फिर एक और , व फिर एक और.. । आपको हैरानी होगी लेकिन इन तीनों लड़कियों मैं एक साथ डेट कर रहा था वो भी 14 साल की उम्र में ।''

यह भी पढ़ें : लगातार मिल रही तारीफ़ों से खुश हुआ 'अलाउद्दीन खिलजी', लिखा दिल को छू लेने वाला संदेश

अपने बचपन के बारें में बात करते हुए रणवीर सिंह ने जीक्यू से कबूला कि, वह बचपन में काफ़ी मोटे थे और इसलिए उन्हें काफ़ी लोग चिढ़ाते थे ।