प्रतिष्ठित लाइफ़स्टाइल और फ़ैशन मैगजीन, वोग इंडिया ने करीना कपूर खान को बनाया जनवरी के अंक की कवर गर्ल । और इसके लिए हाल ही में करीना कपूर ने बेहद हॉट फ़ोटोशूट करवाया । इसमें कहने की बात नहीं है कि करीना कपूर इसमें बला की खूबसूरत और हॉट लग रही है । करीना के इस लुक का पूरा श्रेय फ़ैशन डायरेक्टर और मैवरिक स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ़ अदजानिया को, जिसने उन्हें इसके लिए तैयार किया । शानदार फैशन फोटोग्राफर एरिक्स आंद्रेओमिड द्वारा इस फ़ोटो को थाईलैंड के फुगेट के शानदार समुद्र तट पर शूट किया गया है । करीना इसमें कमाल की हॉट लग रही है ।

इस मैगजीन से करीना ने बॉलीवुड में अपने डेब्यू लेकर से लेकर और प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ जाने जैसे कई मुद्दों पर बातचीत की है । करीना का ये इंटरव्यू इस मैगजीन के जनवरी इश्यू में पढ़ने को मिलेगा ।

करीना कपूर खान- धूप में चमकती ब्यूटी

मेटेलिक मेलिसा ओडबेश बीच ड्रेस के साथ गूची की सर्पवत बॉडीचेन में करीना कपूर खान अपने इस हॉट लुक से मदहोश कर रही है । करीना कपूर के इस लुक को आकर्षक बनाया मिकी कॉंट्रेक्टर द्दारा किए गए मेक अप ने और उनकी स्लीक हेयर स्टाइल उन्हें काफ़ी अलग लुक दे रही थी ।

बॉलीवुड हंगामा स्टाइल टेक-करीना कपूर खान

करीना कपूर खान ने हमें अपने इस चमकीले लुक से खामोश कर दिया और यह कहने की जरूरत नहीं है कि हमें आगे भी उनके ऐसे अवतार देखने को मिलेंगे ।

फ़िल्मों की बात करें तो, करीना कपूर जल्द ही रिया कपूर की वीरे दी वेडिंग में सोनम कपूर, शिखा तल्सानिया और स्वरा भास्कर के साथ नजर आएंगी ।