
भारत का प्रतिष्ठित ब्यूटी ब्रांड लैक्मे, ने न केवल देश के कुछ सबसे बड़े ट्रेंड्स को पेश किया बल्कि दुनिया के लिए नई प्रतिभाओं को पेश करने का एक मंच भी बना है । जहां एक तरफ़ लैक्मे फ़ैशन वीक नई मॉड्ल्स और डिजाइनर्स के लिए एक शानदार प्लेटफ़ॉर्म है वहीं इंडस्ट्री के कई नामचीन चेहरों को भी एक अलग पहचान दी और उनमें से एक थी कैटरीना कैफ़ । और अब यही ब्रांड कैटरीना की बहन इजाबेल कैफ़ को अपने ब्रांड का नया चेहरा बनाया है । इजाबेल अब देश के सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित ब्यूटी ब्रांड को रिप्रेजेंट करने के लिए तैयार है ।
इजाबेल कैफ़े ने हमेशा से कला के प्रति अपनी रूचि को जाहिर किया है । थिएटर में एक व्यापक पृष्ठभूमि से आते हुए, उन्होंने एक प्रोडक्शन कंपनी की सह-स्थापना की, जिसमें उन्होंने ऑफ-ब्रॉडवे थियेटर के विभिन्न नाटकों का प्रीमियर किया । उन्होंने स्वतंत्र सिनेमा पर ध्यान केंद्रित करते हुए, अपने अभिनय और निर्देशन कौशल पर भी काम किया । उन्होंने द बिग बैंग थ्योरी के कुणाल नय्यर के साथ, 2014 में आई फ़िल्म डॉ कैब्बी के साथ अपना डेब्यू किया था ।
लैक्मे की प्रमुख पूर्णिमा लांबा ने कहा कि, ''लैक्मे हमेशा भारतीय सौंदर्य का पर्याय बना है और पिछले कुछ सालों में कुछ प्रतिष्ठित चेहरे हमारे साथ जुड़े हुए हैं । हम इजाबेल कैफ़े को पेश करने पर गर्व महसूस करते हैं, उम्मीद है वह अपनी बहन कैटरीना के नक्शेकदम पर चले । हम उनके साथ एक लंबे सहयोग की उम्मीद करते हैं ।"
लैक्मे का नया चेहरा बनने पर इजाबेल कैफ़े ने कहा कि, ''लैक्मे भारत का फ़ेवरेट ब्रांड है । यह इस ब्रांड को रिप्रेजेंट करने का अविश्वसनीय अवसर है जिसने बेहतरीन मेकअप विशेषज्ञों के साथ काम किया है और कुछ सबसे बड़े सौंदर्य रुझान और उत्पादों को पेश किया है । मैं इस आईकॉनिक ब्रांड के साथ अपनी शुरूआत करने के लिए बेहद उत्साहित हूं ।"
यह एक ब्रांड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त करने के लिए अविश्वसनीय है, जिसने मेकअप विशेषज्ञों के साथ काम किया है और सबसे बड़ी सौंदर्य प्रवृत्तियों और उत्पादों को पेश किया है
















