
साल 2017 बॉलीवुड के लिए एक मिश्रित साल रहा है, कुछ बड़े बजट की फ़िल्में बॉक्सऑफ़िस पर कमाल नहीं दिखा पाईं, वहीं कुछ कम बजट की फ़िल्में बॉक्सऑफ़िस पर अप्रत्याशित विजेता बनकर उभरी और अपार सफ़लता अर्जित की । पिछले हफ़्ते रिलीज हुई सलमान खान की लेटेस्ट फ़िल्म टाइगर जिंदा है, बॉक्सऑफ़िस पर उम्मीद से कहीं ज्यादा आगे निकल गई और कई सारे रिकॉर्ड्स बनाने में कामयाब हुई । फ़िल्म के कलाकार कैटरीना कैफ़ के लिए इस साल का अंत बेहद सफ़ल नोट पर हुआ है । यह फ़िल्म अभी भी बड़ी संख्या में दर्शकों में आकर्षित करने में जुटी हुई है । अब सलमान खान की फ़िल्म टाइगर जिंदा है ने बॉक्सऑफ़िस पर 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है । यहां हम आपको टाइगर जिंदा है के 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के बारें में 7 दिलचस्प तथ्य के बारें में बता रहे है;-
1. टाइगर जिंदा है ने अपनी रिलीज के महज 7 दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है ।
2. यह साल 2017 की तीसरी फ़िल्म बन गई है जिसने बॉक्सऑफ़िस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है ।
3. यह बॉलीवुड की 14वीं फ़िल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है ।
4. यह सलमान खान की 5वीं फ़िल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ।
5. यह अली अब्बास जफ़र की दूसरी फ़िल्म है जिसने 200 करोड़ के क्लब में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई ।
6. यह कैटरीना कैफ़ की दूसरी फ़िल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई
7. 200 करोड़ के क्लब में एंट्री के साथ टाइगर जिंदा है ने 5700 स्क्रीन पर सबसे ज्यादा रिलीज का आनंद लिया ।
















