वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी डांस बेस्ड फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के प्रमोशन में बिजी है । फ़िल्म के ट्रेलर ने पहले ही लोगों का दिल जीत लिया है और अब सभी इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है । वरुण धवन के साथ जहां इस फ़िल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगी वहीं नोरा फ़तेही भी अपनी बेहतरीन डांसिंग स्किल दिखाते हुए नजर आएंगी । हाल ही में वरुण धवन और नोरा फ़तेही अपनी फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान क्रिसमस के मौके पर मुंबई के एक चर्च में पहुंचे जहां भीड़ उन्हें देखकर बेकाबू हो गई ।

वरुण धवन और नोरा फ़तेही फ़ैंस की भीड़ में फ़ंसे
हालांकि, नोरा और वरुण यह जानते थे कि फैंस अगर उन्हें पहचानेंगे तो भीड़ बढ़ेगी इसलिए वे लोग चेहरे पर मास्क लगा कर पहुंचे थे । लेकिन अचानक ही जब फैंस को पता चला कि नोरा और वरुण चर्च आये हैं तो भीड़ अपने चहेते स्टार्स की एक झलक पाने के लिए बेक़रार हो गए देखते ही देखते भीड़ बढ़ती चली गई । सुरक्षा इंतजाम होने के बावजूद भीड़ कंट्रोल में नहीं हो रही थी । इस दौरान वरुण ने इस बात का पूरा ख्याल रखा और नोरा को किसी तरह से भीड़ से निकाला और वहीं खड़े एक स्कूटर पर बैठ कर वरुण और नोरा फैंस के बीच से निकलने में सक्षम हुए ।
यह भी पढ़ें : WATCH: स्ट्रीट डांसर 3डी के लिए वरुण धवन ने ऐसे बनाई टोंड और फ़िट बॉडी, शेयर किया इंटेस वर्कआउट वीडियो
फिल्म स्ट्रीट डांसर का गाना 'गर्मी में' वाकई में नोरा ने डांसिंग फ्लोर पर आग लगा दी है । गाने को काफी व्यूर्स मिल रहे हैं और फिल्म का यह अहम् गाना है भी । दिलबर, साक़ी और कमरिया के बाद इस गाने ने भी धूम मचा दी है। जाहिर है कि नोरा फ़तेही के लिए आने वाला नया साल धमाल करने वाला है । जल्दी ही वह अपने नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा करने वाली हैं ।
















