सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है । अपने इस खास दिन को सलमान खान ने अपने परिवार व दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया । सलमान खान का जन्मदिन इस बार उनके भाई सोहेल खान के घर पर धूमधाम से मनाया गया । अपने बर्थडे केके को सलमान ने अपनी बहन अर्पिता के बेटे आहिल को गोद में लेकर काटा और पास में उनके पिता सलीम खान व मां सलमा खान व अन्य परिवारजन मौजूद थे ।

सलमान खान ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया
सलमान ने न केवल अपने परिवार व दोस्तों बल्कि मीडिया के साथ भी केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया । पैपराजी के साथ केक काटते दौरान सलमान के साथ उनकी दबंग 3 की टीम के सोनाक्षी सिन्हा और किच्चा सुदीप भी मौजूद थे ।
सलमान को अपने जन्मदिन पर न केवल फ़ैंस बल्कि बॉलिवुड सितारों से भी खूब बधाईयां मिल रही है । सोशल मीडिया पर सलमान के बर्थडे सेलिब्रेशन के कई फ़ोटोज और वीडियो वायरल हो रहे है जिसमें सभी मस्ती करते हुए नजर आ रहे है ।
पार्टी में मौजूद कई सितारें
बता दें कि सलमान की बर्थडे पार्टी में उनके परिवार के अलावा संगीता बिजलानी, सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना, यूलिया वंतूर, राजपाल यादव, साजिद नाडियाडवाला, डेजी शाह, दबंग 3 के विलेन किच्चा सुदीप, तब्बू, सुनील ग्रोवर, बॉबी देओल, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, रवीना टंडन, हिमेश रेशमिया और कई फिल्मी सितारे शामिल हुए ।
सलमान के फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फ़ि्ल्म दबंग 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई । इस फ़िल्म ने बॉक्सऑफ़िस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है । और अब इसके बाद सलमान अपनी ईद 2020 में रिलीज होने वाली फ़िल्म राधे की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे ।
View this post on Instagram
Some moments from @beingsalmankhan's birthday bash last night | @realbollywoodhungama
















