जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ परम सुंदरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ की गई परफॉर्मेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, वरुण धवन के साथ उनकी अगली फिल्म सनी संस्कारी की तुलसीकुमारी का टीज़र भी खूब चर्चा बटोर रहा है। अब बॉलीवुड हंगामा को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, जाह्नवी कपूर को एक और बड़ा ऑफर मिला है, जो उन्हें सीधे उनकी मां, श्रीदेवी की विरासत से जोड़ता है ।

SCOOP: श्रीदेवी की चालबाज के रीमेक को लेकर कंफ्यूज हैं जाह्नवी कपूर ; तुलना की टेंशन ने बढ़ाई मुश्किलें

जाह्नवी कपूर को मिला चालबाज  का ऑफर

सूत्रों के अनुसार, एक बड़े प्रोड्यूसर ने जाह्नवी कपूर को चालबाज़ के ऑफिशियल रीमेक का ऑफर दिया है। इस फिल्म में श्रीदेवी ने डबल रोल निभाकर दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी थी। अब खबर है कि जाह्नवी भी इस आइकॉनिक किरदार में नजर आ सकती हैं।

एक करीबी सूत्र ने बताया, “जाह्नवी के लिए चालबाज़ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक इमोशन है। उन्होंने इस रोल के लिए हामी तो भर दी है, लेकिन बहुत सावधानी से कदम बढ़ा रही हैं। वह चाहती हैं कि इस फिल्म के जरिए वो सिर्फ मां की लेगेसी पर कैश न करें, बल्कि अपनी अलग पहचान भी बनाएँ।”

सूत्रों ने आगे कहा कि जाह्नवी लगातार अपने करीबी लोगों से राय ले रही हैं। वह इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हैं, लेकिन तुलना को लेकर भी थोड़ा कन्फ्यूज हैं। माना जा रहा है कि सितंबर के अंत तक वह इस रीमेक पर अपना अंतिम फैसला ले सकती हैं।

फिलहाल, फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन इतना तय है कि अगर जाह्नवी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैं, तो दर्शकों के लिए यह देखना बेहद रोमांचक होगा कि वह अपनी मां की तरह चालबाज़ के रंगीन और मज़ेदार किरदारों को किस अंदाज में पर्दे पर उतारती हैं।