सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की बीते शुक्रवार, 29 अगस्त को रिलीज हुई फ़िल्म परम सुंदरी को बॉक्स ऑफिस पर पॉजिटव रिस्पांस मिल रहा है । उम्मीद से बेहतर ओपनिंग के बाद फ़िल्म ने अपने फर्स्ट वीकेंड 28.48 करोड़ रू का अच्छा कलेक्शन किया । फ़िल्म को मिले अच्छे रिव्यूज और पॉजिटिव वर्ड ऑफ़ माउथ ने फ़िल्म को दर्शक जुटाने में काफ़ी मदद की ।

Param Sundari Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की परम सुंदरी ने बॉक्स ऑफिस पर फिर पकड़ी रफ़्तार ; अब तक कमाए कुल 36.11 करोड़ रू

परम सुंदरी कर रही है दर्शकों को आकर्षित

रोमकॉम परम सुंदरी  ने मंगलवार को टिकट दामों में कटौती का पूरा फायदा उठाया। फिल्म ने बेहतर फुटफॉल्स दर्ज किए और बॉक्स ऑफिस पर ₹4.31 करोड़ का कलेक्शन किया। सोमवार को फिल्म की कमाई उम्मीद से ज्यादा गिरकर ₹3.32 करोड़ रह गई थी, लेकिन मंगलवार को इसने फिर से पकड़ बनाई और ₹4 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया ।

शुक्रवार: ₹7.37 करोड़, शनिवार: ₹10.07 करोड़, रविवार: ₹11.04 करोड़, सोमवार: ₹3.32 करोड़, मंगलवार: ₹4.31 करोड़ रू । नतीजतन फ़िल्म अब तक कुल 36.11 करोड़ रू का कलेक्शन कर चुकी है ।ट्रेड पंडितों का मानना है कि पहला हफ़्ता खत्म होते-होते परम सुंदरी ₹41-42 करोड़ का आंकड़ा हासिल कर लेगी ।

दिलचस्प बात यह है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर यह फिल्म हाल के समय की उनकी अन्य फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है । अगर यह दूसरे वीकेंड तक आधा सेंचुरी (₹50 करोड़) का आंकड़ा पार कर लेती है, तो इसे एक ‘मिनी-विन’ माना जाएगा ।

फिल्म के बजट और उससे जुड़ी उम्मीदों को देखते हुए तुषार जलोटा निर्देशित इस रोमांटिक कॉमेडी ने अब तक ठीक-ठाक कारोबार किया है। हालांकि, शुक्रवार से कई नई रिलीज़- बागी 4, द बंगाल फाइल्स और हॉलीवुड की द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स  जैसी बड़ी फ़िल्में रिलीज़ हो रही हैं, जिससे इसकी अनइंटरप्टेड रन पर असर पड़ सकता है। यही तय करेगा कि फिल्म की लाइफटाइम कमाई ₹60 करोड़ के इस पार रहेगी या उस पार ।