गणेश चतुर्थी के दिन शुरू हुए गणेशोत्सव अब अपने आखिरी दिन के नजदीक है ऐसे में हर कोई भारी मन से अपने घर पर विराजे गणपति बप्पा को विदा कर रहे हैं । इसमें बॉलीवुड सितारें भी पीछे नहीं है । शाहरुख खान उन बॉलीवुड सेलिब्रिटी में से एक हैं जिन्होंने इस बार भी अपने घर गणपति बप्पा का आगमन किया और 7वें दिन उनका धूमधाम के साथ विसर्जन किया ।

गणेशोत्सव के 7वें दिन, 31 अगस्त को पूरी खान फ़ैमिली ने अपने घर पर विराजे भगवान गणेशजी का विसर्जन किया । इस दौरान शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और छोटे बेटे अबराम के साथ नजर आए । शाहरुख खान ने अपने गणपति बप्पा का विसर्जन उनके घर के नजदीक बैंड स्टेंड पर किया । शाहरुख खान को गणेश विसर्जन करते देख भीड़ उन्हें और उनके परिवार को देखने के लिए उन्मत्त हो गई । गणेश विसर्जन के दौरान शाहरुख खान अपने बेटे अबराम को कुछ धार्मिकता का पाठ पढ़ाते हुए नजर आए ।

फ़िल्मों की बात करें तो, शाहरुख खान ने आनंद एल राय की आगामी फ़िल्म की शूटिंग शुरु कर दी है । इस फ़िल्म में वह बौने के किरदार में नजर आएंगे । दिलचस्प बात ये है कि इस फ़िल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी जब तक है जान की अभिनेत्रियां, कैटरीना कैफ़ और अनुष्का शर्मा नजर आएंगी ।