देशभर में गणेशोत्सव की धूम है । ऐसे में बॉलीवुड सितारें गणपति बप्पा का आशिर्वाद लेने के लिए उत्सुक हैं । गणेश चतुर्थी के दिन से शुरू हुए इस गणेशोत्सव को बॉलीवुड सितारों ने अपने-अपने तरीके से मनाया । हाल ही में इमरान हाशमी ने मुंबई कि मन्नात वाले गणपति जी, लालबाग के राजा के दर्शन कर उनका आशिर्वाद लिया ।

अपनी फ़िल्म की रिलीज के नजदीक आते ही फ़िल्म के लीड एक्टर इमरान हाशमी ने मुंबई के लोकप्रिय लालबाग के राजा के गणपति मंडल का दौरान किया । इस मौके पर उनके साथ डिस्ट्रीब्यूटर संगीता अहीर भी साथ नजर आईं । गणपति बप्पा के चरण छूकर इमरान हाशमी ने अपनी फ़िल्म के लिए आशिर्वाद लिया ।

अजय देवगन, इमरान हाशमी की लूटपाट ड्रामा फ़िल्म बादशाहो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है । मिलन लुथरिया द्दारा निर्देशित इस फ़िल्म में इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता, विद्युत जामवाल और संजय मिश्रा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे ।