ये साल खत्म होने को है और नया साल आने को है, ऐसे में पुरस्कार समारोह का सिलसिला शुरू हो चुका है । आज रात मुंबई में जी सिने अवॉर्ड्स 2018 का आयोजन होगा और रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा सहित कई सितारें इसमें परफ़ोर्म करेंगे ।

अभी दो दिन पहले ही प्रियंका न्यूयॉर्क से मुंबई लौटीं थी । और सिर्फ़ एक दिन आराम के बाद वह सीधे जी सिने अवॉर्ड्स 2018 की स्टेज पर पहुंच गई रिहर्सल करने क्योंकि वह काफ़ी लंबे समय बाद स्टेज पर परफ़ोर्म कर रही है । प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस रिहर्सल की कुछ तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया है जहां उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा है कि उन्होंने इस स्टेज को काफ़ी मिस किया ।

प्रियंका इस स्टेज पर अपने गुंडे, बाजीराव मस्तानी और दिल धड़कने दो के स्टार, रणवीर सिंह से मिली । उनके साथ गुजारे पल को कैद करती प्रियंका ने इस मुलाकात को शब्दों में बयां करते हुए लिखा, “‘And they looked on with dreams and stars in their eyes…’ @ranveersingh #rehersals #StageLife.”

रणवीर भी अपने डांस रिहर्सल के लिए उपस्थित थे, जब उन्होंने खुद को प्रियंका के एक्ट में शामिल करने का फैसला किया जब वे 'तूने मारी एंट्री' गाने पर रिहर्स कर रहे थे, तो वह भी सेम स्टेप्स करते हुए नजर आए । इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “As always…Baba trying to wrangle himself into my act. #WelcomeDistraction #FriendsMakeEverythingFun

जी सिने अवॉर्ड्स 2018, शो को रोहित शेट्टी और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर द्दारा होस्ट किया जाएगा । यह शो आज रात आयोजित होगा ।