
साल 2016 में घोषित हुई यशराज फ़िल्म्स की सलमान खान और कैटरीना कैफ़ अभिनीत फ़िल्म आगामी बहुप्रतिक्षित फ़िल्म टाइगर जिंदा है, इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है । दर्शकों को इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार है और इस फ़ि्ल्म में दर्शक एक बार फ़िर सलमान को उन पर जंचने वाले एक्शन सीन करते हुए देखेंगे । एक्शन पैक्ड थ्रिलर फ़िल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की जोड़ी का एक बार फ़िर पर्दे पर वापस लौटने के अलावा, टाइगर फ़ैंचाइजी की इस फ़िल्म, टाइगर जिंदा है, में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला और वो है इसके निर्देशक अली अब्बास जफ़र ।
गौरतलब है कि इस फ़्रैंचाइजी की पहली फ़िल्म एक था टाइगर, जो कि साल 2012 को रिलीज हुई थी, सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की जबरदस्त कैमिस्ट्री और जबरदस्त एक्शन सीन के चलते जबरदस्त हिट हुई थी । इस फ़िल्म को कबीर खान, जिसने सलमान के साथ बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट बनाई थी, द्दारा निर्देशित किया गया था । जहां बजरंगी भाईजान को शानदार सफ़लता मिली थी वहीं ट्यूबलाइट बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने में नाकाम रही । इसलिए जब एक था टाइगर के सीक्वल, टाइगर जिंदा है का ऐलान हुआ तो, इसी के साथ इसके लिए नए निर्देशक, अली अब्बास जफ़र को साइन किया गया जो सभी के लिए हैरानी भरा था और हर किसी के जहन में एक ही सवाल उठा कि कबीर खान को इसका हिस्सा क्यों नहीं बनाया गया ।
सोमवार के दिन, बॉलीवुड हंगामा ने टाइगर जिंदा है, के बारें में सलमान खान के साथ खास बातचीत की और पूछा कि क्या इसके सीक्वल की कहानी को बयां करने के लिए किसी नए निर्देशक की जरूरत थी । इस सवाल के जवाब में सलमान खान ने कहा कि, ''नहीं, अगर कबीर खान को स्क्रिप्ट मिल गई होती, तो भी यह ठीक होता । यह यशराज फ़िल्म्स की प्रोपर्टी है । कबीर हमारे साथ ट्यूबलाइट में थे और सुल्तान के बाद, भारत से पहले अली अब्बास जफ़र फ़्री थे । उन्होंने स्क्रिप्ट
पर काम किया था जब यह बनाई जा रही थी । यह सही बात थी ।"
सलमान खान ने यह भी कहा कि कबीर खान की, एक था टाइगर के बाद, उन्होंने इस परियोजना को छोड़ दिया था जब तक कि कोई नई कहानी सामने न आए । सलमान ने आगे कहा कि, "हमने जस्ट एक था टाइगर, को छोड़ा, तभी कोई इसके लिए नए आईडिए के साथ आया और टाइटल दिया, टाइगर जिंदा है । वे सभी लोग सबसे पहले तो टाइटल से ही काफ़ी प्रभावित हो गए थे । तो मैंने भी कहा, 'चलो टाइगर जिंदा है' । लोग जाएंगे और कम से कम फ़िल्म तो देखेंगे ।''
निर्देशक अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित फ़िल्म टाइगर जिंदा है में सलमान खान और कैटरीना कैफ़ सुपर जासूस -टाइगर और जोया के किरदार में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















