
हाल के समय में जब भी किसी बड़े स्टार की कोई फ़िल्म रिलीज होने के करीब होती है पूरा बॉलीवुड उस फ़िल्म को प्रमोट करने के लिए एकजुट हो जाता है । जैसा की सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है । इसलिए कई स्टार इस फ़िल्म को अलग-अलग ढंग से प्रमोशन कर रहे हैं ।
वरुण धवन ने मंगलवार की सुबह अपने ट्रेनर के साथ अक्षय की फ़िल्म को बड़े ही विचित्र अंदाज में प्रमोट किया था, और इस बार रणवीर सिंह ने इस फ़िल्म को प्रमोट करते हुए एक मजेदार प्रमोशनल वीडियो बनाया है । फिल्म टॉयलेट- एक प्रेम कथा को प्रमोट करने के लिए भी रणवीर सिंह ने ऐस वीडियो बनाया है जिसे देखकर हर किसी को हंसी आ जाएगी । इस वीडियो में फ़िल्म की अभिनेत्री भूमि अपने रूम की तरह आ रही हैं और कमरे का दरवाजा खोलती हैं तो पाती हैं कि उनके बाथरुम में कोई घुसा हुआ है और भूमि के चिल्लाने के बाद रणवीर सिंह बाथरुम से बाहर निकलते हैं और जोर से चिल्लाकर दलील देते हैं कि देश में शौचायलों की कमी है इसलिए उन्होंने भूमि के टॉयलेट का इस्तेमाल किया । इसके बाद वह कहते हैं कि टॉयलेट की कमी पर हमारे अक्षय कुमार साब ने एक फ़िल्म बनाई है टॉयलेट-एक प्रेम कथा, जो 11 अगस्त को रिलीज हो रही है । रणवीर ने ट्विटर पर ये भी लिखा हैं कि 'जब आपको जाना हो तो जरूर जाइये ।
रणवीर सिंह हमेशा यह सुनिश्चित करते हैं कि वह अपने दोस्तों की फ़िल्मों को एक अनूठे अंदाज में प्रमोट करें । पिछले साल रणवीर ने अक्षय कुमार की फ़िल्म रुस्तम को मजेदार अंदाज में प्रमोट किया था ।
श्री नारायण सिंह द्दारा निर्देशित, टॉयलेट-एक प्रेम कथा, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
When you gotta go, you GOTTA GO! #ToiletEkPremKatha ???? this Friday! @akshaykumar @psbhumi pic.twitter.com/o8ZElvsyCH
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) August 8, 2017
















