Watch-Now-Ranveer-Singh-does-Tamma-Tamma-with-Alia-Bhatt

जब से 90 के दशक का लोकप्रिय गाना 'तम्मा तम्मा' का नया वर्जन आया है तब से यह गाना सभी की जुबान पर चढ़ गया है । बद्रीनाथ की दुल्हनिया का ये गाना सही मायने में खबरों में बना हुआ है । इस गाने के रीमिक्स वर्जन में वरुण धवन और आलिया भट्ट नजर आ रहे हैं । रेडियो जॉकी अमीन सयानी की मखमली आवाज से शुरू होने वाला ये गीत रैपर बादशाह के रैप से सजाया गया है ।

हाल ही में आलिया भट्ट ने रणवीर सिंह के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह दोनों "तम्मा तम्मा' गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं । जैसा कि आप वीडियो में देखेंगे कि इस में रणवीर सिंह 'आहा' करने की बजाय 'आहो' करते हुए नजर आएंगे । और इसी दौरान आलिया उन्हें बताती हैं कि तू बद्री नहीं है । वीडियो पोस्ट करते हुए आलिया ने लिखा, “GULLY GULLY mein TAMMA TAMMA @RanveerOfficial @Varun_dvn @karanjohar @Its_Badshah @ShashankKhaitan”.

बद्रीनाथ की दुल्हनिया, रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां, जो कि साल 2014 में रिलीज हुई थी, की दूसरी किश्त है । इस फ़िल्म को भी शंशाक खेतान द्दारा निर्देशित किया गया था और इसमें भी वरुण धवन और आलिया भट्ट की खूबसूसरत जोड़ी नजर आई थी ।

शंशाक खेतान द्दारा निर्देशित फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । आपको बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी जोया अख्तर की आगामी फ़िल्म गुल्ली बॉय में नजर आएगी । यह फ़िल्म स्ट्रीट रैपर पर आधारित होगी । खबरों के मुताबिक, इस फ़िल्म की शूटिंग इस साल नवंबर तक शुरू हो जाएगी । यह फ़िल्म अधिकतौर पर, नाज उर्फ नावेद शेख, कुर्ला झोपड़-पट्टी का रैपर, की असल जिंदगी पर आधारित होगी ।