Sanjay-Dutt-1

जेल से रिहा होने के बाद संजय दत्त ने आखिरकार अपनी कमबैक फ़िल्म भूमि की शूटिंग शुरू कर ही दी । ओमंग कुमार द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म एक पिता-पुत्री के प्यारे से रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है । इस फ़िल्म में संजय दत्त एक पिता की भूमिका में नजर आएंगे वहीं अदिति राव हैदरी एक बेटी के किरदार में दिखाई देंगी । जैसा की हम सभी को पता है कल महाशिवरात्रि का पावन त्यौहार था और इसस पावन दिन संजय दत्त ने भी इस त्यौहार को मनाने का फ़ैसला किया ।

महाशिवरात्रि के दिन संजय दत्त ने आगरा के प्रसिद्द मनकामेश्वर मंदिर गए और वहां उन्होंने भोले बाबा का जलाभिषेक किया और इस मौके पर उनके साथ शेखर सुमन भी मौजूद थे । जैसा की आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि संजय दत्त किस तरह पूजा-अर्चना कर रहे हैं । आपको बता दें कि इन दिनों आगरा में संजय दत्त अपनी आगामी कमबैक फ़िल्म भूमि की शूटिंग कर रहे हैं । हमें पता चला है कि वैसे तो संजय दत्त अपनी टाइट शूटिंग शेड्यूल की वजह से कहीं नहीं जा पा रहे हैं लेकिन शिवरात्रि के दिन उन्होंने मंदिर जाने का फ़ैसला जरूर लिया ।

Sanjay-Dutt-2

फ़िल्मों की बात करें तो, जब से संजय दत्त जेल से रिहा हुए तब से उनकी कमबैक फ़िल्म को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन जल्द ही इन कयासों पर विराम लग गया, जब उन्होंने ओमंग कुमार की फ़िल्म भूमि को करने का फ़ैसला किया । इसके अलावा संजय दत्त के जीवन को अब रुपहले पर्दे पर भी दिखाया जाएगा एक फ़िल्म के रूप में । संजय दत्त की बायोपिक फ़िल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका निभाएंगे । वहीं दूसरी तरफ़ संजय दत्त अपनी मुन्नाभाई फ़्रेंचाइजी की तीसरी किश्त की शूटिंग को भी जल्द ही शुरू करेंगे ।