Nawazuddin Siddiqui hits out at film

26 फ़रवरी को आयोजित हुए ऑस्कर अवॉर्ड का हर किसी ने जमकर लुत्फ़ उठाया । इसी समारोह में हिंदी फ़िल्मों के दिग्गज दिवंगत अभिनेता ओम पुरी को भी भावभीनी श्रद्दाजंली दी गई । आपको बता दें की इसी साल जनवरी में ओमपुरी का अचानक देहांत हो गया था जिसके बाद पूरे न केवल पूरे बॉलीवुड में बल्कि अन्य फ़िल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई थी क्योंकि ओम पुरी ने न सिर्फ बॉलीवुड सिनेमा, बल्कि पाकिस्तानी, ब्रिटिश और हॉलिवुड फिल्मों में भी अपनी बेमिसाल अदाकारी दिखाई है ।

'ईस्ट इज ईस्ट', 'गांधी', 'सिटी ऑफ जॉय' और 'वूल्फ' जैसी अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्मों में अपने अभिनय का जादू चलाने वाले ओमपुरी को जब 89वें अकादमी पुरस्कार समारोह में 'इन मेमोरियम' में याद करके श्रद्धांजलि दी गई, तो सभी ने इसकी खूब सराहना की । और इसी में शामिल होते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस बात की खुशी जताई कि ओमपुरी को इतने बड़े पुरस्कार समारोह में याद किया गया वहीं इस बात से नाराजगी जताई कि ऐसा हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री ने क्यों नहीं किया । इस मुद्दे पर अपने विचारों को लिखते हुए नवाज ने लिखा, “TheAcademy #Oscars paid homage 2 late #OmPuri, But in #bollywood award functions nobody converse single word for his contribution… SHAME.”

जाहिरतौर पर नवाज, जिसने दिवगंत अभिनेता ओम पुरी के साथ फ़िल्म बजरंगी भाईजान में काम किया था, इस बात से खासे नाराज हैं कि हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री ने बॉलीवुड के दिवंगत सम्मानित अभिनेता को यह सम्मान नहीं दिया ।