Mahira-Khan-Romatic-Photos

अगले महीने शाहरुख खान की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म रईस सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है । बता दें कि फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसको हर तरफ़ से खूब सराहना मिल रही है । फ़िल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री होने के कारण फ़िल्म को सजहता से रिलीज कराने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं ।

रईस को शुरू से ही किसी न किसी अड़चनों का सामना करना पड़ा है । सबसे पहले तो शाहरुख को रईस की रिलीज डेट के साथ सौदा करना पड़ा क्योंकि यह फ़िल्म ह्रितिक रोशन की आगामी फ़िल्म काबिल के साथ टकरा रही थी । फ़िर उसके बाद, फ़िल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री की मौजूदगी के कारण फ़िल्म की रिलीज में कोई अड़चन न आए जैसी करण जौहर की फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल को आई थी, इसके लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की और उन्हें इस बात का आश्वासन दिलाया कि फ़िल्म के प्रमोशन में माहिरा खान भाग नहीं लेंगी ।

लेकिन लगता है फ़िल्म की मुश्किल कम होती नहीं दिख रही है क्योंकि हाल ही में माहिरा खान का एक साल 2011 में प्रसारित हुआ इंटरव्यू वायरल हो गया है जो फ़िल्म को एक बहुत बड़ी मुश्किल में डाल सकता है । दर असल, साल 2011 में पाकिस्तानी कॉमेडियन ओमार शरीफ ने एक शो होस्ट किया जिसमें उन्होंने माहिरा खान का इंटरव्यू लिया और इस दौरान माहिरा खान ने भारत और बॉलीवुड के खिलाफ़ ऐसा कुछ कह दिया कि जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए । इस वीडियो में माहिरा खान भारत और बॉलीवुड की आलोचना करती हुईं नजर आ रही हैं । 'रईस' की पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने कहा कि, 'आपको इंडिया से इंस्पायर नहीं होना चाहिए, बिल्कुल नहीं । हम बॉलीवुड नहीं हैं ।'

माहिरा खान 'रईस' में शाहरुख खान की पत्नी का रोल अदा करती नजर आएंगी । शाहरुख खान और माहिरा खान के अलावा फ़िल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सनी लियोन भी नजर आएंगी । यह फ़िल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।