
इस सप्ताह की शुरुआत में, हमने आपके साथ ह्रितिक रोशन और लीजा हेडन के बेहद शानदार कवर शूट, जो कि वॉग इंडिया के लिए किया गया था, शेयर किया । वॉग मैगजीन के कवर पेज पर ह्रितिक रोशन और लीजा हेडन का ये बोल्ड और हॉट लुक मैगजीन के जनवरी 2017 के अंक के लिए किया गया । यह फोटोशूट फिटनेस और बॉडी ब्यूटीफुल पर फोक्सड है ।
वॉग मैग्जीन के जनवरी अंक के लिए ह्रितिक रोशन और लीजा हेडन के इस हॉट फ़ोटोशूट ने हर जगह धूम मचा दी है । एरिकोस एंड्रयू द्दारा क्लिक किए गए इस फ़ोटोशूट में अनैता श्रॉफ अदजानिया ने इनका स्टाइल किया है जिसमें ह्रितिक और लीजा, दोनों ही काफ़ी हॉट लग रहे हैं >फ़ोटो की बात करें तो, माइकल कोर्स के स्विमसूट में एक्ट्रेस काफी हॉट एंड बोल्ड लग रही हैं । ड्रेस को उन्होंने मिशो डिजायन और मेल्लोरा की एसेसरीज और जियानवीटो रॉसी के हील्स से पूरा किया है । वहीं फ़ोटोशूट में ह्रितिक रोशन ने अपनी टोन्ड एब्स दिखाईं । उन्होंने एडिडास की वर्कआउट पैंट पहनी हुई है ।

आपको बता दें कि मैगजीन का यह अंक फ़िटनेस स्पेशल है, और इसी मुद्दे पर बात करते हुए लीजा ने कहा कि वह 6 साल की उम्र से योग कर रही हैं । वहीं दूसरी तरफ़, ह्रितिक भी स्वस्थ और फिट रहने के जुनूनी हैं ।
गौरतलब है कि, ह्रितिक रोशन जल्द ही संजय गुप्ता की फ़िल्म काबिल में यामी गौतम के साथ नजर आएंगे । ह्रितिक की काबिल, शाहरुख खान की रईस के साथ 25 जनवरी 2017 को सिनेमाघरों में, एक साथ रिलीज होगी ।
















