Salman-Khan-to-play-a-dancer-and-father-of-a-teenage-girl-in-his-next-film

फ़िल्म सुल्तान, जिसमें सलमान ने एक पहलवान की भूमिका निभाई थी, की अपार सफ़लता के साथ साल 2016 सलमान खान के लिए काफ़ी सफ़ल साबित हुआ । सलमान आगे आने वल समय में और कई सारी एक्शन फ़िल्में करने की योजना बना रहे हैं । इसी के साथ सलमान अब अपनी उम्र को देखते हुए भी किरदार निभाने की योजना बना रहे हैं ।

सलमान खान के साथ के हीरो आमिर खान ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फ़िल्म दंगल में चार लड़कियों के एक पिता का किरदार निभाया जो कि बॉक्सऑफ़िस पर नितरोज एक नए रिकॉर्ड बना रही है । और जब सलमान ने हाल ही में पूछा गया कि क्या वह भी अपनी आगामी फ़िल्मों में पिता के रोल करने का मन बना रहे हैं । इस पर सलमान खान ने कहा कि वह 30 साल की उम्र में जब उनकी फ़िल्म जब प्यार किसी से होता है, में एक पिता का किरदार निभा चुके हैं । इसके अलावा उन्होंने खुलासा किया कि वह अपनी आगामी फ़िल्म में 13 साल की लड़की के पिता के रूप में नजर आएंगे ।

फ़िल्म के प्लॉट के बारें में बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि, यह फ़िल्म डांस पर बेस्ड होगी । उन्हें इस फ़िल्म के लिए प्रोफ़ेशनल डांसर का किरदार निभाने के लिए प्रोपर ट्रेनिंग दी जाएगी । सलमान ने आगे कहा कि, 'यह फिल्म डांस पर आधारित है । मैं ट्रेन्ड डांसर का रोल निभाऊंगा । क्या आप जानते हैं ये कितना दर्दनाक है? 'सुल्तान ' भी काफी दर्दनाक था । मुझे 18 किलो वजन कम करना था । मैं डाइट नहीं करता । मुझे घर का खाना पसंद है । मैं स्वाद के लिए नहीं खाता । जब मुझे प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मिल जाता है, मैं टेबल छोड़ देता हूं । इसलिए मेरे लिए वजन घटाना बहुत मुश्किल था । लेकिन मैं हमेशा ये चाहता हूं कि स्क्रीन पर हमारी की गई कड़ी मेहनत दिखे और मैंने 'वांटेड' से लेकर 'सुल्तान' तक यही काम किया है ।'

सलमान खान ने हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन का उदाहरण देते हुए कहा कि सिल्वेस्टर स्टेलोन ने 71 साल की उम्र में रॉकी और रैम्बो जैसी एक्शन से भरपूर फ़िल्में की । सलमान ने साफ़ किया

कि वह अपने सपनों के साथ जीते हैं । उन्होंने आगे कहा कि फ़िल्ममेकिंग बहुत ही खूबसूरत इंडस्ट्री है जहां मेकर्स अपने सपने बेचते हैं । तो क्यों उसे अपने सपनों के साथ नहीं रहना चाहिए ?

ऐसा लगता है कि सलमान की आगामी फ़िल्म मनोरंजन से भरपूर होगी जिसमें दर्शकों को सलमान खान एक नए अवतार में दिखाई देंगे । हालांकि अभी तक फ़िल्म का नाम और निर्देशक के बारें में कुछ भी फ़ाइनल नहीं हुआ है लेकिन इतना जरुर है कि यह एक शानदार फ़िल्म होगी ।