मॉडल से अभिनेत्री बनीं लीजा हेडन, जो आईशा, हाउसफ़ुल 3 और क्वीन जैसी फ़िल्मों में नजर आईं, ने बीते साल अपनी जिंदगी के नए फ़ेज में कदम रखा । अपने बॉयफ़्रेंड डिनो ललवानी के साथ शादी रचाने के बाद लीजा हेडन ने फ़िल्मों से दूरी बना ली, लेकिन वह फ़ैंस से दूर नहीं हुई । लीजा हेडन बीते साल एक प्यारे से बेटे, जेक की मां बनी और अब वह अपना सारा समय जेक के साथ बिताती है ।

WATCH:  'हॉट मॉम' लीजा हेडन की अपने बेटे जेक के साथ बीच पर मस्ती

अपने बेटे जेक के साथ लीजा हेडन की मस्ती

पिछले कुछ महीनों से, लीजा हेडन अपनी मां बनने के बाद की बॉडी को फ़्लॉंट करती हुई नजर आ रही है । बिकिनी शूट्स से लेकर अपने फ़िट फ़िगर को लीजा ने खूब फ़्लॉंट किया । लीजा ने अपनी जिंदगी को सोशल मीडिया पर कभी नहीं छुपाया, यहां तक की उन्होंने अपने बेटे जेक के जन्म के बाद तुरंत सोशल मीडिया पर उसकी फ़ोटो शेयर की थी । वैसे आपको बता दें कि लीजा इन दिनों अपने बेटे जेक के साथ अपना सारा समय बिताती है ।

यह भी पढ़ें : HOT! लीजा हेडन ने अपने पति के साथ बीच पर इस अंदाज में मनाई अपनी पहली एनीवर्सरी

लीजा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह बोंगो ड्रम बजा रहीं और उनका बेटा उसकी धुन का मजा ले रहा है । बीच पर बैठे हुए मां-बेटे की ये जोड़ी समुद्र तट के सुहावने मौसम का मजा ले रहे है । ग्रीन बिकिनी के साथ प्लेटिनम ट्रेसस के साथ लीजा काफ़ी हॉट मॉम लग रही है ।

फ़िल्मों की बात करें तो, लीजा पिछली बार करण जौहर द्दारा निर्देशित रणबीर कपूर-अनुष्का शर्मा अभिनीत फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल में एक छोटी सी भूमिका में नजर आईं थी ।

A post shared by Lisa Haydon (@lisahaydon) on