कॉफ़ी विद करण हमेशा से ही सुर्खियों में बना रहता है । हाल ही में इस शो बॉलीवुड की पिता-बेटी सैफ़ अली खान और सारा अली खान की खूबसूरत जोड़ी दिखाई दी । करण के इस शो में सैफ़ अली खान और सारा अली खान ने खूब मस्ती की । और सारा अली खान ने पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे भी किए । करण के शो में सारा ने खुलकर कबूला कि वह सोनू के टीटू की स्वीटी फ़ेम कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती है और उनके साथ कॉफ़ी पीना चाहती है । और मीडिया ने सारा की इस दिली इच्छा को कार्तिक आर्यन तक पहुंचा दिया ।

सारा अली खान के कबूलनामे पर कार्तिक आर्यन शरमाए
करण ने जब सारा से पूछा कि वो बॉलीवुड में किसे डेट करना चाहेंगी और किससे शादी करेंगी तो सारा ने कार्तिक को डेट करने की बात कही और रणबीर कपूर से शादी करने की इच्छा जताई । शो के दौरान सारा ने यह भी कहा कि, वह रणबीर कपूर को चाहती हैं लेकिन उन्हें डेट नहीं करना चाहती है । सारा ने कबूल किया कि वह साल 2018 की हिट मशीन कार्तिक को डेट करना चाहती है क्योंकि उन्हें वह बहुत क्यूट लगते है ।
लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स 2018 में जब कार्तिक से सारा के कार्तिक के साथ डेट करने वाले कबूलनामे के बारें में पूछा गया तो वह ब्लश करने लगे । और शरमाते हुए इस सवाल का जवाब दिया कि, “मुझे नहीं पता मैं क्या कहूं । सिर्फ इतना कह सकता हूं कि वह बेहद ही सुंदर हैं और मैं उनकी फिल्म का इंतजार कर रहा हूं । हां मतलब मैं उनके साथ कॉफी पीना चाहूंगा ।”
यह भी पढ़ें : करीना कपूर खान की इस चीज को अपने लिए पाना चाहती हैं सारा अली खान
फ़िल्मों की बात करें तो, सारा अली जल्द ही अभिषेक कपूर की आगामी फ़िल्म केदारनाथ से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही है । इस फ़िल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे । यह फ़िल्म 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है । इसके बाद सारा की दूसरी फ़िल्म सिम्बा, जो रणवीर सिंह के साथ होगी, में नजर आएंगी । यह फ़िल्म इसी साल 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















