
करीना कपूर खान भले ही अपने काम में कितनी ही व्यस्त क्यों न हो लेकिन वह वर्क आउट करना कभी नहीं छोड़ती है । हाल ही में करीना ने अपनी कमबैक फ़िल्म वीरे दी वेडिंग के पहले शूटिंग शेड्यूल को खत्म किया है ।
हर किसी के लिए वीकेंड आराम के दिन होते होंगे लेकिन करीना कपूर खान के लिए बिल्कुल नहीं है । क्योंकि वीकेंड पर वह जिम में पसीना बहाना ज्यादा पसंद करती है और इसलिए वह बीते वीकेंड जिम में पसीना बहाती हुई नजर आईं । सेलिब्रिटी पाइलेट्स इंस्ट्रक्टर नम्रता पुरोहित ने करीना का वर्क आउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया । वीडियो में हम देख सकते हैं कि करीना ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक लैगिंग में काफ़ी कमाल दिख रही है । इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “Here’s some weekend motivation.. Beautiful Kareena Kapoor Khan working her core, back and legs on the reformer. She’s becoming a true #PilatesGirl.”
फ़िल्मों की बात करें तो, करीना कपूर खान जल्द ही अपनी कमबैक फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया के साथ नजर आएंगी । शंशाक घोष द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म 18 मई 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















