
जब भी शाहरुख खान और करण जौहर किसी फ़िल्म के लिए एक साथ आएं हैं, उस फ़िल्म ने बॉक्सऑफ़िस पर सफ़लता के झंड़े गाढ़ दिए है । दोनों के सहयोग से बनी प्रेम कहानियों ने दर्शकों पर हमेशा से ही एक जादू सा किया है । यद्यपि वे सह-निर्माता के रूप में एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन एक अभिनेता-निर्देशक के रूप में दोनों के काम को देखे, काफ़ी समय बीत गया है । इस रूप में दोनों की फ़ुल-फ़्लैज्ड फ़िल्म साल 2010 में आई माई नेम इज खान थी । इतना ही नहीं शाहरुख ने करण की निर्देशित फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल में भी एक स्पेशल भूमिका निभाई थी ।
शाहरुख खान, अपने को-प्रोडक्शन की आगमी फ़िल्म इत्तेफ़ाक के लिए एक प्रेस कॉंफ़्रेंस में शामिल हुए, जहां उनसे पूछा गया कि प्रशंसक उनकी अगली फ़िल्म की उम्मीद कब कर सकते है । तो इसके जवाब मे शाहरुख ने जवाब दिया, ''हमने बहुत सारी कहानियों और आईडिया को लेकर चर्चा करते हैं लेकिन अभी तक हम किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं ।"
अपने प्रोडक्शन वेंचर के बारें में बात करते हुए करण जौहर ने कहा, "शाहरुख खान और मैं न सिर्फ अच्छे दोस्त और परिवार हैं, हम काम में भी सहयोगी हैं ।"
इसके बाद, शाहरुख खान ने करण जौहर के साथ झगड़े की अफ़वाहों का भी सिरे से खंडन किया और संदेह दूर करते हुए कहा, "मुझे करण जौहर के साथ कभी कुछ परेशानी नहीं थी । हमेशा उनसे प्यार किया है ।'' शाहरुख ने आगे कहा कि, ''मैंने करण के साथ प्यार के कई शेड्स देखे है, दोस्त से लेकर भाई तक,और उससे भी कहीं ज्यादा ।''
फ़िल्मों की बात करें तो, शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और बीआर चोपड़ा की बीआर फिल्म्स के साथ करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने इत्तेफाक में सह-उत्पादक के रूप में सहयोग किया है । इस फ़िल्म में सोनाक्षी सिन्हा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
.@iamsrk on doing a film with @karanjohar "We keep discussing a lot" #Ittefaq press conference pic.twitter.com/I2nFLtbfEU
— Bollywood Hungama (@Bollyhungama) October 30, 2017
















