सुपरस्टार आमिर खान वर्तमान में अपनी फिल्म लाल सिंह चढ्ढा के लिए पंजाब में शूटिंग कर रहे हैं । आज गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के शुभ अवसर पर, आमिर खान ने सभी को गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं दी है । आमिर खान ने सोशल मीडिया पर सभी को गुरु नानक जयंति की शुभकामनाएं दी ।

पंजाब में लाल सिंह चढ्ढा की शूटिंग कर रहे हैं आमिर खान ने दी गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं !

आमिर खान ने दी गुरूनानक जयंती की बधाई

आमिर इन दिनों चंडीगढ़ और अमृतसर में लाल सिंह चढ्ढा की शूटिंग कर रहे हैं और हाल ही में फिल्म का मोशन लोगो जारी किया गया था जिसने इंटरनेट पर तहलका मचाते हुए, दर्शकों को फ़िल्म के प्रति अधिक प्रत्याशित कर दिया है ।

View this post on Instagram

A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on

इससे पहले, आमिर की माँ ज़ीनत हुसैन ने मुहूर्त क्लेप दे कर फ़िल्म की शूटिंग का शुभारंभ किया था क्योंकि यह अभिनेता के लिए सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है ।

यह भी पढ़ें : Laal Singh Chaddha: पंजाब से शुरू होगा आमिर खान और करीना कपूर खान की लाल सिंह चढ्ढा का सफ़र, ये है पूरी डिटेल !

सुपरस्टार इस फ़िल्म में एक पंजाबी की भूमिका निभा रहे है, जिसके लिए वह शारीरिक ट्रांस्फोर्मेशन से भी गुज़र रहे है ।