
कल, पूरे देशभर में होली का त्यौहार मनाया गया । रंगों का ये त्यौहार न केवल आम लोग बल्कि बॉलीवुड सितारे भी पूरे जोश और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाते हैं । बॉलीवुड हंगामा के हाथ लगा है होली के जश्न का एक ऐसा वीडियो जो पूरी तरह से बॉलीवुड स्टाइल में है जिसे देखकर यकीनन आपका भी दिल झूम उठेगा । जी हां, ये होली का जश्न है साल 1995 का जब सुभाष घई ने एक होली की पार्टी का आयोजन किया था ।
साल 1995 में जब बॉलीवुड के शोमेन सुभाष घई ने एक होली की पार्टी का आयोजन किया था उसमें कई बड़े सितारों ने शिरकत की जिसमें शामिल हैं चंकी पांडे, रमेश सिप्पी, राकेश रोशन, मोनिका बेदी, अन्नू कपूर, क्रिकेटर विनोद कांबली और अन्य । और इन सब के बीच वो सितारा जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया वो थे उस समय के उभरते हुए सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान । जी हां, उस होली की पार्टी की शोभा बढ़ाई शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान, जो होली की मस्ती में पूरी तरह से डूबे उए नजर आए । शाहरुख-गौरी की डांसिंग कैमेस्ट्री को बयां करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे इसलिए आप इसे देखेंगे तो ही इस बात पर विश्वास कर पाएंगे कि होली का जश्न इससे पहले इतनी मस्ती से किसी भी बॉलीवुड स्टार ने नहीं मनाया होगा ।
आपको बता दें कि उन दिनों शाहरुख खान उन दिनों बॉलीवुड के उभरते हुए सुपरस्टार के तौर पर जाने जाते थे । क्योंकि राकेश रोशन की करण अर्जुन से शाहरुख ने सुपरस्टार बनने की अपनी जगह पक्की कर ली थी ।
















