
सोनम कपूर बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री है जो कभी ग्लैमरस और फैशनेबल दिखने का एक भी मौका नहीं छोड़ती । हाल ही में सोनम कपूर ने कॉस्मोपोलिटीन मैगजीन के कवर पेज के लिए फ़ोटोशूट कराया । आपको बता दें कि सोनम इस मैगजीन के मार्च अंक के कवरपेज पर एक हॉट अंदाज में नजर आएंगी ।
मैगजीन के कवर पेज पर सोनम के फ़ोटो के साथ एक टाइटल लिखा है और वो है, Sonam Kapoor: Why She Hates Interviews And Loves Sappy Letters’। इस फ़ोटोशूट में सोनम ने एच एंड एम ब्रांड का काले और सफ़ेद रंग का क्रॉप टॉप पहना हुआ है और साइड से कटी हुई निशिका लुल्ला की हाई-वेस्ट स्कर्ट पहनी हुई है । खुले बालों में हल्के मैक-अप के साथ सोनम कपूर की खूबसूरती मैगजीन के कवर पेज की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा रही है ।
फ़िल्मों की बात करें तो, सोनम कपूर जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग शुरू करेंगी । इस फ़िल्म में वह करीना कपूर खान और स्वराअ भास्कर के साथ नजर आएंगी ।
















