Check-out-Salman-Khan-and-Amy-Jackson-in-the-new-Being-Human’-campaign-585x800

भले ही एमी जैक्सन ने हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा फ़िल्में न की हो लेकिन, फ़िर भी वो इस समय बॉलीवुड का एक चर्चित नाम बन गई हैं । हाल ही में एमी जैक्सन ने सनी लियोन और सोनम कपूर की तरह अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए अपना एप्प लॉंच किया । इन सबके अलावा, इन दिनों एमी जिस चीज के लिए सबसे ज्यादा सुर्खिया बटोर रही हैं वो है उनका सलमान खान के साथ होना ।

जी हां< अब एमी सलमान खान के साथ उनके ब्रांड बीइंग ह्यूमन को प्रमोट करती हुईं नजर आएंगी । और इसके लिए हाल ही में सलमान और एमी ने एक फ़ोटोशूट भी कराया । एमी सलमान खान के साथ उनके बीइंग ह्यूमन क्लोथिंग को प्रमोट करेंगी । एमी ने हाल ही में सलमान के साथ एक फ़ोटो शेयर किया और लिखा, “Over the moon to be a part of the new #BeingHuman Campaign with @beingsalmankhan ☺️|| Styled by @ashley_rebello || Makeup @jacobsadrian & hair @aasifahmedofficial “.

गौरतलब है कि, एमी जैक्सन इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक फ़िल्म, 2.0 की तैयारियों में जुटी हुईं है जिसमें वह अक्षय कुमार और सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नजर आएंगी । एस शंकर द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म इस साल 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।