प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार वैश्विक स्तर पर अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच का प्रमोशन शुरू कर दिया है । पिछले हफ़्ते फ़िल्म की पूरी कास्ट ने मियामी में बेवॉच का बड़े स्तर पर प्रीमियर किया । प्रीमियर के दौरान प्रियंका चोपड़ा काफ़ी हॉट अंदाज में अपना जलवा बिखेरती नज़र आई ।

प्रीमियर के रेड कार्पेट पर, फ़िल्म के मुख्य अभिनेता ड्वेन जॉनसन प्रियंका के साथ नजर आए और प्रमोशन के दौरान प्रियंका के माथे पर प्यारा सा किस करके उन्हें हैरान कर दिया । प्रीमियर के दौरान कैमरे के सामने ही जॉनसन ने प्रियंका को चूम लिया । ऐसा ही और एक वाकया था जब प्रियंका प्रेस जंकेट के साथ फ़िल्म को लेकर सवाल-जवाब सेशन कर रही थी, उस दौरन भी ड्वेन जॉनसन ने प्रियंका को कुछ ऐसे ही सरप्राइज दिया । जाने से पहले ड्वेन जॉनसन ने प्रियंका के माथे पर एक प्यारा सा किस किया और फ़िर वो चले गए ।

प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस खूबसूरत पल को अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया औरऽपने साथी कलाकार ड्वेन जॉनसन की तारीफ़ की । वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “Truly one of the nicest guys I know.. @therock keep charming the world #baywatch #may25th.”

सेठ गॉर्डन द्वारा निर्देशित, बेवॉच एक कॉमेडी एक्शन फ़िल्म है जो कि टीवी शो बेवॉच से प्रेरित है । ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन, प्रियंका चोपड़ा, एलेक्जेंड्रा दददारियो, केली रोहरबैच, जॉन बास के अभिनय से सजी यह फ़िल्म 25 मई को अमेरिका में और 2 जून को भारत में रिलीज होने वाली है ।