
फ़िल्म दोस्ताना की रिलीज के बाद प्रियंका चोपड़ा के गोल्डन कलर की बिकिनी में किए हॉट फ़ोटोशूट, जिसे मियामी बीच पर शूट किया गया था, ने तहलका मचा दिया था । अब एक बार फ़िर प्रियंका को उसी बीच पर देखा गया वो भी हॉट-सेक्सी बिकिनी में जिसमें प्रियंका के सेक्सी कर्व वहां के तापमान को बढ़ा रहे हैं । आपको बता दें कि इस बार ये कोई फ़ोटोशूट कोई फ़िल्म के लिए नहीं है बल्कि क्वांटिको स्टार प्रियंका चोपड़ा मियामी बीच पर अंतरराष्ट्रीय सुपरमॉडल एड्रियाना लीमा के साथ हैंग-आउट करती हुई नजर आई हैं । रेड कार्पेट से लेकर समुद्र किनारे तक..हर जगह प्रियंका चोपड़ा ही छाई हुई हैं।

जाहिरतौर पर गर्मी का मौसम है और इस गर्मी के मौसम में दोनों ने समुद्र तट पर अपनी गर्मी को शांत करने का फ़ैसला किया । आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा, जो पिछले हफ़्ते भारत थी, अब अमेरिका लौट चुकी हैं अपनी आगामी हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच का प्रमोशन करने के सिलसिले में ।

मियामी बीच पर प्रियंका और ऐड्रिअना कमाल की हॉट लग रही हैं । जहां ऐड्रिअना काले रंग की बिकिनी में अपने चमकते हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं वहीं प्रियंका नीले रंग की बिकिनी में अपने सेक्सी कर्व को दिखा रही हैं । इन तस्वीरों में प्रियंका काफ़ी हॉट और स्टनिंग लग रही हैं ।

सोशल मीडिया पर प्रियंका की बीच पर मस्ती करते हुए कई सारी तस्वीरें वायरल हुईं । हमने सुना है कि यहां केवल ये दोनों ही नहीं बल्कि बाद में बेवॉच के सह-कलाकार इल्फीनेश हडेरा और एलेक्जेंड्रा दददारियो भी शामिल हुए ।

हमने सुना है कि क्वांटिको जल्द ही खत्म होने वाला है और उसके बाद प्रियंका चोपड़ा भारत लौट आएंगी और अपने बॉलीवुड्द प्रोजेक्ट पर ध्यान देंगी । बेवॉच के अलावा प्रियंका ने अभी तक अपने अगले अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट के बारें में नहीं बताय । आपको बता दें कि यह साल प्रियंका के लिए काफ़ी अच्छा साबित हो रहा है क्योंकि एक निर्माता के तौर पर उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी मराठी फ़िल्म वेंटिलेटर को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया ।


















