अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले धर्मेंद्र आज भी जब स्क्रीन पर आते हैं तो उनके फ़ैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ जाती है । लेकिन पिछले दिनों से धर्मेंद्र स्क्रीन पर नजर ही नहीं आए । और आज हम उनके फ़ैंस के लिए इसका जवाब लेकर आए है । यंग जेनरेशन को यमला पगला दीवाना जैसी हिट फ़्रैंचाइजी देने वाले धर्मेंद्र इन दिनों फ़िल्मी चकाचौंध से दूर अपने गांव में एक साधारण जिंदगी बिता रहे है । धर्मेंद्र इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री की लाइमलाइट से दूर अपने गांव में खेती कर रहे है । और इसकी जानकारी खुद धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर खेती करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट करके दी । और अब धर्मेंद्र को खेती करता देख उनके फ़ैंस को उनसे और प्यार हो गया है ।

WATCH: फ़िल्मी चकाचौंध से दूर खेती कर सादगी से दिन बिता रहे हैं धर्मेंद्र

प्रकृति के करीब रहकर बेहद सादगी से दिन बिता रहे हैं धर्मेंद्र

जहां हर कोई ये जानने के लिए बेताब था कि उनके चहेते सुपरस्टार धर्मेंद्र इन दिनों कहां है और क्या रहे हैं ? ऐसे में धर्मेंद्र ने खुद अपने फ़ैंस को उनके इस सवाल का जवाब देकर खुश कर दिया है । लाइमलाइट से दूर इन दिनों धर्मेंद्र बेहद सादा जीवन जी रहे हैं ।

धर्मेंद्र के साथ उनके पोते करण भी नजर आ रहे हैं

सोशल मीडिया पर सामने आए इन वीडियो में धर्मेंद्र फार्म में काम करने वाले किसानों को गाइड करते नजर आ रहे हैं । वहीं वर्कर ताजा बैंगन और लाल टमाटर तोड़ते दिखाई दे रहे हैं । इसके साथ ही एक वीडियो में धर्मेंद्र अपनी कुर्सी पर बैठकर धूप सेंकते भी नजर आए । वहीं धर्मेंद्र के साथ साथ सनी देओल के बेटे करण देओल भी उनके साथ खेती में पसीना बहाते दिखाई दे रहे हैं ।

धर्मेंद्र ने अपने फ़ैंस को दिया मैसेज

वहीं एक वीडियो में धर्मेंद्र अपने फैंस को खास मैसेज भी देते हुए कह रहे हैं कि,"खेती करमा से होती है मतलब साथ मिलकर काम करने में ही मजा आता है । काम करने और कराने वाले दोनों को आनंद आता है । मां कुदरत की गोद में, उसकी देन... ऐसी ही मेहरबानी बनी रहे और सबका प्यार बना रहे । मैं इसी में खुश रहता हूं ।" अभिनेता के फ़ैंस अपने रियल हीरो को उनकी जड़ों से जुड़ा देखकर बहुत खुश हो रहे है ।

यह भी पढ़ें : धर्मेंद्र के अनुसार, ''सलमान खान यमला, आमिर खान पगला और शाहरुख खान दीवाना हैं"

यमला पगला दीवाना: फिर से में नजर आए, धर्मेंद्र अब फ़िल्मों में नजर नहीं आते बल्कि प्रकृति के करीब रहकर बेहद सादगी से दिन बिता रहे है । अभिनेता न सिर्फ अपने फार्म हाउस पर खेती कर रहे हैं बल्कि दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं ।