देओल की ऑफ़िशियल फ़्रैंचाइजी फ़िल्म यमला पगला दीवाना की तीसरी किश्त, यमला पगला दीवाना फ़िर से, आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है । इस फ़िल्म में न केवल धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी बल्कि सलमान खान, शत्रुघ्न सिन्हा, रेखा और सोनाक्षी सिन्हा का एक कैमियो भी देखने को मिलेगा । धर्मेंद्र सहित देओल भाईयों ने फ़िल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी । और अब धर्मेंद्र ने असल जिंदगी के यमला पगला दीवाना के बारें में भी बताया है ।

“Salman-Khan-is-Yamla-Aamir-Khan-is-Pagla-Shah-Rukh-Khan-is-Deewana-Dharmendra

धर्मेंद्र ने तीनों खानों को कहा-यमला पगला दीवाना

बॉलीवुड हंगामा के साथ खास बातचीत में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने दर्शकों को अपने शायराना अंदाज की एक छोटी सी झलक दिखलाई । एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रैपिड फ़ायर सेगमेंट के दौरान जब धर्मेंद्र से पूछा गया कि, बॉलीवुड के तीन खान में से यमला कौन है, पगला कौन है और दिवाना कौन है, तो इसके जवाब धर्मेंद्र ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया । धर्मेंद्र ने अपने जवाब में कहा कि, ''शाहरुख खान दीवाना है, सलमान खान यमला है और आमिर खान पगला है ।''

यह भी देखें : ब्लॉकबस्टर क्विज : सनी देओल और बॉबी देओल धर्मेंद्र को कितना अच्छी तरह जानते हैं ?

धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल और कृति खरबंदा के अभिनय से सजी फ़िल्म यमला पगला दीवाना फ़िर से, को नवनीत सिंह द्दारा निर्देशित किया गया है । यह फ़िल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है ।