
अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी पहली फ़िल्म एनएच10 की सफ़लता के बाद, अब अनुष्का शर्मा अपने प्रोडक्शन की दूसरी फ़िल्म फ़िल्लौरी के साथ पर्दे पर धूम मचाने को तैयार है । अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोंसाझ के अभिनय से सजी यह फ़िल्म जल्द ही सिनेमाघरों में छाएगी । इन दिनों अनुष्का और दिलजीत अपनी फ़िल्म फ़िल्लौरी के प्रमोशन में जुटे हुए हैं । इसलिए एक प्रेस कॉंफ़्रेंस में अनुष्का ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर सब दंग रह गए ।
आपको बता दें कि मीडिया इंट्रेक्शन के दौरान मीडिया पर्सन अपने-अपने फ़ोन उस शख्स के सामने रख देते हैं जिसका इंटरव्यू लिया जा रहा है ताकि पूरा इंटरव्यू रिकॉर्ड हो सके । ऐसे ही एक इंटरव्यू के दौरान सवाल-जवाब के सेशन के बीच अचानक, एक महिला रिपोर्टर के घर से उनकी मां का फ़ोन आने लगता है, और फ़ोन की घंटी बजने से कुछ पल के लिए सवाल-जवाब कुछ देर के लिए रुक गए । लेकिन तभी अनुष्का ने समय न गंवाते हुए अनुष्का ने उस फ़ोन को उठा लिया और उसमें फ़ोन करने वले का नाम देखा जिसमें लिखा था 'मम्मा कॉलिंग' । वह महिला रिपोर्टर इंटरव्यू ले रही थी इसलिए वह फ़ोन रिसीव नहीं कर सकी, इसलिए अनुष्का ने उस फ़ोन को अटेंड किया और कहा कि "हाई आंटी, आपकी बेटी इंटरव्यू ले रही है वह आपको बाद में कॉल कर लेगी । मैं अनुष्का बोल रहीं हूं, और वह मेरा इंटरव्यू ले रही है ।' यह कहने की जरूरत नहीं है कि अनुष्का शर्मा का ये त्वरित एक्शन सभी के चेहरे पर एक मुस्कान ले आया । इसी के साथ अनुष्का के लिए सम्मान और भी बढ़ गया कि उन्हें मां के कॉल की कितनी चिंता है ।
फ़िल्लौरी के बारें में बात करें तो, इस फ़िल्म में अनुष्का शर्मा, दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा और मेहरिन पिरजादा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी । अंशुई लाल द्दारा निर्देशित यह फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















