अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत फ़िल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई । इस फ़िल्म को हर तरफ़ से सराहना मिल रही है । इसके अलावा यह फ़िल्म 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गई है । और इसी के साथ यह इस साल की सफ़ल फ़िल्म में शुमार हो गई । भले ही फ़िल्म रिलीज हो गई हो और इसका प्रमोशन खत्म हो गया हो, लेकिन ऐसा लगता है कि अक्षय कुमार ने अपनी इस फ़िल्म का प्रमोशन अभी तक नहीं रोका है ।

रविवार के दिन, अक्षय कुमार ने अपनी हालिया रिलीज फ़िल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा को प्रमोट करने का मजेदार तरीका निकाला । उन्होंने अपने पालतू कुत्ते का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह मानव को मूल बातें सिखाता हुआ नजर आ रहा है । अक्षय ने अपने कुत्ते को सिखाया कि टॉयलेट के बाद फ़्लश हेंडल को खींचना है । और उनके कुत्ते ने उनके कहे अनुसार ठीक वैसा ही किया । वीडियो से साफ है कि अक्षय ने अपने कुत्ते को भी टॉयलेट मैनर्स सिखाते हुए टॉयलेट की पूरी ट्रेनिंग दे रखी है । अक्षय कुमार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “Look who’s a good boy!”

फ़िल्मों की बात करें तो, अक्षय कुमार जल्द ही रजनीकांत के साथ उनकी आगामी फ़िल्म 2.0 में नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे । इसके अलावा वह आर बाल्की की पैडमैन में सोनम कपूर और राधिका आप्टे के साथ नजर आएंगे । यह फ़िल्म अगले साल की शुरूआत में रिलीज होगी । इन दिनों अक्षय कुमार रीमा काग्ती की आगामी फ़िल्म गोल्ड की शूटिंग कर रहे हैं ।

Look who's a good boy! #ToiletTraining 101

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on