अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ अपनी आगामी फ़िल्म गुड न्यूज के प्रमोशन में जी जान से जुट गए है । सभी कलाकार अपनी फ़िल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है । अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ ने प्रमोशनल ईवेंट में जाने के दौरान रास्ते में भी अपनी फ़िल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी ।
अक्षय कुमार और गुड न्यूज की टीम ने कार के अंदर किया प्रमोशन
दरअसल, एक प्रमोशनल ईवेंट में जाने के दौरान अक्षय, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी ने गुड न्यूज का प्रमोशन कार के अंदर किया ।
अक्षय ने इस वीडियो को अपने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'गुड न्यूज़' का 'कार-वां' सेशन प्रमोशन के लिए जाते हुए भी हम प्रमोशन करते हैं ।' इस वीडियो में पहले तो अक्षय अपनी इसी फिल्म के गाने 'माना दिल दा ही मेरा है कसूर' को गा रहे हैं फ़िर बैकग्राउंड में यह गाना बजने लगता है और फ़िर सभी कलाकार अक्षय का साथ देते है ।
यह भी पढ़ें : Good Newwz trailer launch: करण जौहर का छलका दर्द, अक्षय कुमार ने उन्हें कभी नहीं दी 'गुड न्यूज'
करण जौहर के प्रोडक्शन और केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स के बैनर तले बनी गुड न्यूज को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है । यह फ़िल्म 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















