करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म गुड न्यूज का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है । आईवीएफ़ पर बेस्ड इस फ़िल्म के ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है । गुड न्यूज के ट्रेलर लॉंच ईवेंट में फ़िल्म के निर्माता करण जौहर, अभिनेता अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी ने फ़िल्म को लेकर बात की ।

Good Newwz trailer launch: करण जौहर का छलका दर्द, अक्षय कुमार ने उन्हें कभी नहीं दी 'गुड न्यूज'

 

करण जौहर ने बताई अपनी गुड न्यूज

ट्रेलर लॉंच ईवेंट में करण से जब पूछा गया कि उनके लिए गुड न्यूज क्या है या उनकी नजर में गुड न्यूज की क्या परिभाषा है, इस पर करण ने हंसते हुए कहा कि, ''जब मेरे एक्टर्स मेरे साथ काम करने के लिए कम फ़ीस ले । जो कि अक्षय ने मुझे कभी नहीं दी ।''

गौरतलब है कि, अक्षय ने करण के साथ इससे पहले देशभक्ति के जज्बे से भरी फ़िल्म ब्लॉकबस्टर फ़िल्म केसरी दी थी । जिसने बॉक्सऑफ़िस पर काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया था ।

गुड न्यूज की बात करें तो, इस फ़िल्म में अक्षय-करीना और दिलजीत-कियारा शादीशुदा जोड़े के रूप में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में अक्षय और करीना पूरे 10 साल बाद साथ नजर आएंगे ।

यह भी देखें : गुड न्यूज : ऑफ़िशियल ट्रेलर | अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ

करण जौहर के प्रोडक्शन और केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स के बैनर तले बनी गुड न्यूज को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है । यह फ़िल्म 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।