सोनू की टीटू की स्वीटी और ड्रीम गर्ल जैसी हिट फ़िल्में देने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों वेकेशन मूड में नजर आ रही है । अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालर नुसरत इन दिनों मालदीव में हॉलीडे एंजॉय कर रही है । अपने इस हॉलीडे की कुछ तस्वीरों को नुसरत भरूचा ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया । नुसरत का बिकिनी में बोल्ड अंदाज उनके फ़ैंस को खूब भा रहा है ।

नुसरत भरूचा ने दिखाया बोल्ड बिकिनी लुक
शेयर की गई एक फ़ोटो में जहां नुसरत शॉर्ट ब्लाउज के साथ फ्रंट ओपन स्लिट कट वाली ड्रेस में नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तस्वीर में वह पूल के अंदर फ़्लोटिंग ब्रेकफ़ास्ट को एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही है ।

यह भी पढ़ें : HOT ALERT! भीगी-भीगी सी नुसरत भरूचा ने प्रिंटेड बिकिनी में दिखाया बोल्ड अंदाज
वर्क फ़्रंट की बात कारें तो नुसरत जल्द ही हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही फ़िल्म छलांग, जिसका पहले नाम तुर्रम खान था, में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी । यह फ़िल्म 31 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















