Watch-Akshay-Kumar-and-Taapsee-Pannu-teach-important-self-defense-technique-for-women

एक बार फ़िर, अक्षय कुमार महिलाओं की सुरक्षा के लिए आगे आए हैं और खुद महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखा रहे हैं । इससे पहले भी अक्षय ने कई जगह जाकर महिलाओं को आत्मरक्षा की तकनीक सीखाई ताकि वो समय पड़ने पर उनका इस्तेमाल कर अपनी जान बचा सके । और इस बार इस मामले में अक्षय का साथ दे रही है तापसी पन्नू ।

सोमवार के दिन, अक्षय कुमार ने फ़िल्म नाम शबाना की अभिनेत्री तापसी पन्नू संग एक महत्वपूर्ण संदेश के साथ एक वीडियो शेयर किया । दरअसल यह वीडियो महिलाओं की सुरक्षा और आत्मरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने को लेकर था, इस वीडियो में अक्षय तापसी के साथ नजर आ रहे हैं और महिलाओं को छेड़छाड़ करनेवाले से खुद की रक्षा कैसे करनी है इसके लिए सबसे कारगर और सुगम स्टंट 'कोहनी मार' को सीखा रहे हैं । वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, , “Don’t just freeze…ACT & REACT coz ur biggest weapon is with YOU! Watch, learn & show your move with #KohniMaar! Kya pata kab kaam aa jaye.”

अक्षय कुमार और तापसी पन्नू जल्द ही फ़िल्म नाम शबाना में नजर आएंगे । नाम शबाना, दरअसल, साल 2015 में आई फ़िल्म बेबी का प्रीक्वल है । इस फ़िल्म में भी तापसी पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक स्टंट करती हुईं नजर आएंगी । अक्षय कुमार हालांकि इस फ़िल्म में एक छोटे से रोल में है, इसके अलावा तापसी पन्नू मुख्य किरदार में नजर आएंगी । तापसी के अलावा फ़िल्म में अनुपम खेर, मनोज वाजपेयी और दक्षिण अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं । शिवम नायर द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 31 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।