Karan-Johar-blasts-Kangna-Ranaut

पिछले कुछ महीनों से, जब से ह्रितिक रोशन और कई मामले सामने आए हैं तब से कंगना रानौत किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुईं हैं । चूंकि कंगना एक महिला हैं इसलिए वह इंडस्ट्री के कई लोगों और अन्य क्षेत्रों के लोगों से लगातार समर्थन पा रही हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि फ़िल्ममेकर करण जौहर ने कंगना के विरोध में खड़े होने का फ़ैसला कर लिया है । करण ने कंगना के आरोपों के जवाब में कहा कि अगर कंगना को बॉलीवुड इंडस्ट्री इतनी बुरी लगती है तो उन्हें इसे छोड़ देना चाहिए ।

अभी कुछ दिन पहले रंगून की कास्ट सैफ़ अली खान और कंगना रानौत करण जौहर के चैट शो कॉफ़ी विद करण में शामिल हुए । यहां भी कंगना ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें बॉलीवुड में जमने के लिए भाई-भतीजावाद को झेलना पड़ा । कंगना ने करण के शो में करण पर आरोप लगाया कि वह बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद की अगुवाई करते हैं , कंगना की इस बात को करण ने अपने शो में तो अनदेखा कर दिया कि वो उस समय उनकी मेहमना थी, लेकिन अब फ़िल्ममेकर करण जौहर ने खुले तौर पर बोलने का फ़ैसला किया है ।

लंदन में, इंडियन फ़ोरम में, अनुपमा चोपड़ा के साथ एक इंटरव्यू में करण, जो अपनी हालिया रिलीज किताब, फ़िल्म और अन्य चीजों के बारें में बात करने के लिए शामिल हुए, ने खुलकर कंगना के बारें में बोला । करण ने कंगना के "भाई-भतीजावाद का फ्लैग बियरर (ध्वजवाहक) " टिप्पणी पर बेबाकी से अपनी राय रखी । इस मौके पर करण ने कहा कि, 'मैं उनके दृष्टिकोण की खूब सराहना करता हूं । कंगना को मेरा अहसान मानना चाहिए कि मैंने उस फुटेज को कट नहीं किया । इंडस्ट्री को देखने का वो उनका नजरिया है लेकिन मैं कंगना से कहना चाहूंगा कि अब वो विक्टिम कार्ड खेलना छोड़ दें । वो अपनी दुख भरी कहानी को बताने के लिए हर बार अपना विक्टिम कार्ड नहीं खेल सकतीं और सारा दोष इंडस्ट्री को नहीं दे सकती । वो खुद को हमेशा

इंडस्ट्री की सताई हुई अबला नारी के रूप में पेश करती है ताकि उन्हें लोगों की सहानुभूति मिले । मेरे शो पर वो मेरी मेहमान थी इसलिए उनके ऐसे सवालों को मैंने अनदेखा किया । लेकिन सच्चाई ये है कि कंगना महिला होने का अडवांटेज लेना चाहती है. अगर आपको इंडस्ट्री में इतनी ही खराबियां दिखती हैं तो आप इसे छोड़ क्यों नहीं देती ।’

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कंगना रानौत करण जौहर के इस जवाब पर कैसी प्रतिक्रिया देंगी ।