कोरोना वायरस के चलते देश के तमाम लोग लॉकडाउन में रहने को मजबूर हैं । देश में बढ़ते कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या को देखते हुए पीएम नरेंद्र ने अब 21 दिन के लॉकडाउन को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया है । लॉकडाउन के कारण हर कोई अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर हैं । घर में रह-रहकर बोरियत फ़ील करने वालों के लिए कार्तिक आर्यन लगातार सोशल मीडिया पर मजेदार कंटेंट लेकर आ रहे हैं । कोरोना पर बनाया गया कार्तिक का रैप और मोनोलॉग #CoronaStopKaroNa, जो सोशल डिस्टन्सिंग के महत्व को समझा रहा है, अब हर किसी की जुबान पर चढ़ गया है । हाल ही में कार्तिक आर्यन के रैप द ग्रेट खली के लिए कसरत में प्रेरणा के रूप में काम आया ।

कोरोना पर बनाए कार्तिक आर्यन के रैप और मोनोलॉग #CoronaStopKaroNa पर द ग्रेट खली का वर्कआउट

कार्तिक आर्यन का मोनोलॉग और रैप हर किसी की जुबां पर चढ़ा

विश्व प्रसिद्ध पहलवान खली को उनके विशाल शरीर और उनकी मसल्स के लिए जाने जाते हैं । महान पहलवान ने अपने टिकटॉक प्रोफाइल पर हाल ही में एक वीडियो साझा किया है, जहां वह अपने घर में वर्कआउट करते हुए ,वजन उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं । लेकिन जो बात इस वीडियो को असाधारण बनाती है वह है बैकग्राउंड में बजता संगीत- कार्तिक का इंटरनेट-ब्रेकिंग कोरोना स्टॉप कारो ना रैप। यह किसे पता था कि रेप का इस्तेमाल कुछ गंभीर वर्कआउट सेशन के लिए किया जाएगा । पहलवान अपने वर्कआउट को छोड़ नहीं सकते है और इसलिए वे घर में वर्कआउट कर रहे है । कार्तिक के गाने, डांस मूव्स, मोनोलॉग्स और रैप्स ने सभी को दीवाना बना दिया है ।

View this post on Instagram

.@thegreatkhali working out while @kartikaaryan's Coronavirus monologue plays in the background | @realbollywoodhungama

A post shared by Bollywood Hungama? (@realbollywoodhungama) on

कार्तिक का एक और कदम जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और देश भर में चर्चा होरही है ,वह है उनकी नई हिट यूट्यूब सीरीज़ कोकी पूछेगा । इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे है । इस वैश्विक महामारी के प्रति कार्तिक लगातार लोगों में जागरूकता फ़ैलाने का काम कर रहे हैं ।  #CoronaStopKaroNa मोनोलॉग से लेकर उनके रैप तक के जागरूकता अभियान की तारीफ पीएम् मोदी भी कर चुके हैं । इतना ही नहीं, इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक 1 करोड़ की राशि भी डोनेट कर चुके हैं ।

View this post on Instagram

My Appeal in my Style Social Distancing is the only solution, yet ??

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on