बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाले राखी सावंत ने बीते साल सोशल मीडिया पर अपनी सीक्रेट शादी का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था । राखी सावंत ने बताया कि उन्होंने 36 वर्षीय एनआरआई बिजनेस मैन रितेश के साथ हिंदू और ईसाई, दोनों रीति-रिवाज से मुंबई के अंधेरी स्थित एक फाइव स्टार होटल में 29 जुलाई को निजी समारोह में शादी रचाई और इसके अलावा दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की । लेकिन राखी ने अपने पति की एक भी तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया था जिससे लोगों को लग रहा था कि कहीं राखी मजाक तो नहीं कर रही हैं । लेकिन अब राखी सावंत ने अपनी बात को सही साबित करते हुए अपनी शादी की कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है ।

राखी सावंत ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें
राखी ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया है जिसमें दुल्हन के रूप में शादी की रस्मों को निभाती राखी तो इसमें नजर आ रही हैं लेकिन उनके पति का चेहरा अभी भी नजर नहीं आया । दुल्हन के लिबास में राखी ने पति का हाथ थामा हुआ है लेकिन पति के चेहरे को उन्होंने क्रॉप कर दिया है । इन तस्वीरों में राखी लाल रंग के शादी के जोड़े में बैठी हुई हैं । राखी की ये तस्वीर शादी के मंडप की है और उन्होंने गले में जय माला भी डाली हुई है ।

इसके अलावा राखी ने अपनी शादी की एक और तस्वीर शेयर की जिसमें उनके पति का हाथ नजर आ रहा था । इस तस्वीर में राखी और उनके पति अपनी शादी की रिंग दिखा रहे थे लेकिन कुछ वक्त बाद उन्होंने ये तस्वीर डिलीट कर दी । बता दें कि राखी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पति मीडिया के सामने नहीं आना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है ।

लॉकडाउन में राखी ने शेयर की शादी की तस्वीरें
बहरहाल लॉकडाउन में बोर हो रही राखी ने अपनी सीक्रेट शादी की तस्वीर तो पोस्ट की लेकिन उसमें उनके पति अभी भी नजर नहीं आए । किसी में उनका हाथ दिख रहा है तो किसी में सिर्फ कपड़े ।
राखी ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात करते हुए कहा था कि, ''जब उन्होंने (राखी के पति ने) मेरा प्रभु चावला के साथ पहला इंटरव्यू देखा था, तभी से वह मेरे फैन थे । उन्होंने वॉट्सऐप पर मुझे मेसेज भेजे और उसके बाद हम बात करने लगे । वक्त के साथ हम दोस्त बन गए और यह सारी बातें लगभग डेढ़ साल पुरानी है ।''
















